Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Indian Army के लिए बेहद अहम है सरहद की ये जगह, यहां हजारों जवान हुए हैं शहीद

Indian Army: हिमालयन रेंज में मौजूद सियाचिन ग्लेशियर (Siachen Glacier) वर्ल्ड का सबसे ऊंचा बैटल फील्ड है। सेना के लिए यह जगह सामरिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है।

भारतीय सेना (Indian Army) देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक गुजरने के तैयार रहती है। सेना के जवान किसी भी चुनौती का सामना कर भारत मां की रक्षा करते हैं। हर देशवासी को हमारे जवानों पर गर्व है और हमेशा रहेगा। देश की रक्षा करते हुए कई जवान शहीद हुए हैं और यह मिट्टी हमेशा उनकी कर्जदार रहेगी।

भारतीय सेना (Indian Army) के लिए यूं तो बॉर्डर पर मौजूद हर जगह चुनौतीपूर्ण है लेकिन कुछ जगहें ऐसी होती हैं जो भौगोलिक परिस्थिति की वजह से काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। सीमा पर ऐसी ही एक जगह सियाचिन (Siachen Glacier) भी है। सियाचिन एक ऐसी जगह है जहां पर माइनस डिग्री तापमान रहता है। यानी हर चीज यहां पर बर्फ हो जाती है। गर्म पानी चंद सेकेंड में बर्फ का गोला बन जाता है।

लालू यादव की हालत गंभीर; पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी, तेज और मीसा पहुंचे रिम्स

यहां पर तैनात जवानों के लिए यही सबसे बड़ी चुनौती होती है। हिमालयन रेंज में मौजूद सियाचिन ग्लेशियर (Siachen Glacier) वर्ल्ड का सबसे ऊंचा बैटल फील्ड है। सेना के लिए यह जगह सामरिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है।

दरअसल, सियाचिन से चीन और पाकिस्तान दोनों पर नजर रखी जाती है। इंडियन आर्मी (Indian Army) के आंकड़ों के मुताबिक, साल 1984 के बाद से अब तक यहां तैनात 8,000 जवान शहीद हो चुके हैं। यहां इतनी ऊंचाई है कि जवानों को ठीक से ऑक्सीजन तक नहीं मिल पाती।

ये भी देखें-

यहां पर सेना के जवान लड़ाई में नहीं बल्कि मौसम की वजह से आपदा का शिकार होकर शहीद होते रहे हैं। ज्यादातर मामलों में हमारे वीर सपूत एवलांच, लैंड स्लाइड, ज्यादा ठंड के चलते टिशू ब्रेक, एल्टीट्यूड सिकनेस और पैट्रोलिंग के दौरान ज्यादा ठंड से हार्ट फेल हो जाने की वजह से शहीद हुए हैं।