Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

पुनीता अरोड़ा रही हैं भारतीय नौसेना की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल, नारी की शक्ति दुश्मनों पर पड़ती रही है भारी

Lieutenant General Punita Arora

Indian Army Women Officers: 13 अक्तूबर, 1932 को पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में जन्मीं पुनीता अरोड़ा (Lieutenant General Punita Arora) बेहद ही बेखौफ महिला अफसर रहीं। वह साल 2004 में पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल बनी थीं।

भारतीय महिला सैनिकों का जज्बा हमेशा से सराहा गया है। ऐसी कई महिला सैनिक हैं, जिन्होंने अपने दम पर बड़ी से बड़ी चुनौतियों को मात दी है। सेना में महिलाओं का जज्बा और पराक्रम का लोहा माना जाता रहा है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल पुनीता अरोड़ा (Lieutenant General Punita Arora) भी ऐसी ही जांबाज अफसर थीं। फौजी एक फौजी होता है चाहे वह पुरुष हो या महिला।

13 अक्तूबर, 1932 को पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में जन्मीं पुनीता अरोड़ा (Lieutenant General Punita Arora) बेहद ही बेखौफ महिला अफसर रहीं। वह साल 2004 में पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल बनी थी। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकार रहीं। पुनीता ने अपनी ड्यूटी का काफी वक्त पंजाब में गुजारा। साल 2002 में उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।

1962 के युद्ध की कहानी रिटायर्ड हवलदार सेरिंग ताशी की जुबानी, जानें कैसा था इनका अनुभव

उनके 36 साल के कार्यकाल में कुल 15 पदक मिले थे। बताया जाता है कि उनका परिवार एक कंबल और एक गिलास लेकर भारत आया था। वह 12 साल की थीं, जब उनके परिवार वाले विभाजन के दौरान भारत चले आए और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बस गए थे। उन्होंने और उनके परिवार ने भारत और पाकिस्तान के विभाजन को अपनी आखों से देखा था।

ये भी देखें-

भारतीय जांबाज अफसर पुनीता (Lieutenant General Punita Arora) ने सहारनपुर के सोफिया स्कूल से 8वीं और गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज से 12वीं तक की पढ़ाई की। बताया जाता है कि 10वीं पास करने के बाद उन्होंने यह तय कर लिया था कि वे सेना में शामिल होकर देश सेवा करेंगी।