Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Kargil War: पत्नी से बच्चे को भी सेना में भेजने का वादा कर शहीद हुए थे लांस नायक बचन सिंह, बेटे ने पूरी की ‘आखिरी इच्छा’

Kargil War: दुश्मनों से लोहा लेते हुए लांस नायक बचन सिंह (Lance Naik Bachan Singh) शहीद हो गए थे। उनकी ‘आखिरी इच्छा’ थी कि उनका बेटा भी सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करे।

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान जब-जब दुश्मनों के खिलाफ जंग के मैदान में उतरते हैं सब कांप उठते हैं। ऐसा ही 1999 के कारगिल युद्ध (Kargil War) के दौरान भी हुआ था। हमारी सेना ने दुश्मनों को भगा-भगाकर मारा था। देश के एक-एक जवान भारत मां की रक्षा के लिए किसी भी हद तक गुजर गए थे। युद्ध में हमारे जो सैनिक शहीद हुए उनके बहादुरी के किस्से आज भी याद किए जाते हैं।

पाकिस्तान के साथ हुई साल 1999 की कारगिल की लड़ाई में भारतीय सैनिकों को डंका बजा था। पाकिस्तान को हर मोर्चे पर मुंह की खानी पड़ी थी। पाकिस्तान युद्ध में भारत के सामने कहीं भी टिक नहीं सका लिहाजा उसे हार का सामना करना पड़ा।

भारत और पाकिस्तान के बीच कब-कब युद्ध हुआ? सेना ने हर बार किया नेस्तनाबूद

इस लड़ाई में ऐसे ही एक जवान थे लांस नायक बचन सिंह (Lance Naik Bachan Singh)। युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर वे शहीद हो गए थे। उनकी ‘आखिरी इच्छा’ थी कि उनका बेटा भी सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करे। शहीद ने अपनी पत्नी से बेटे को भी सेना में भेजने का वादा किया था। उनकी पत्नी ने भी वादा पूरा किया।

बता दें कि 12 जून, 1999 को कारगिल स्थित तोलोलिंग की पहाड़‍ियों को दुश्‍मन से बचाते हुए, बचन सिंह शहीद हो गए थे। आज उनका बेटा हितेश ठीक 20 साल बाद उसी रेजीमेंट की उसी यूनिट में ऑफिसर पद पर भर्ती हुए। लांस नायक बचन सिंह (Lance Naik Bachan Singh) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांव पेछेंदा कालान के रहने वाले थे। वे 2 राजपूताना राइफल्‍स से जुड़े थे। 

ये भी देखें-

उल्लेखनीय है कि इस युद्ध में भारत के करीब 527 जवान शहीद हुए थे जबकि 1300 जवान घायल हुए थे। युद्ध में पाकिस्तान के 2700 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तान को 1965 और 1971 की लड़ाई से भी ज्यादा नुकसान हुआ था।