Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Kargil War: ये हैं परमवीर और महावीर चक्र विजेता, दुश्मनों पर कहर बनकर टूट पड़े थे

Kargil War: सेना के जवानों को बहादुरी, शौर्य और दुश्मन को नेस्तनाबुद करने के लिए सैन्य सम्मान दिया जाता है। सेना को यह सम्मान मेडल के रूप में मिलता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में लड़े गए कारगिल युद्ध (Kargil War) में भारतीय सेना (Indian Army) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। युद्ध में हमारे सैनिक दुश्मनों पर काल बनकर टूट पड़े थे। सेना के जवानों ने हर उस जगह पर तिरंगा फहराया जहां पर पाकिस्तानी सैनिकों ने कब्जा कर लिया था।

यूं तो युद्ध में हर सैनिक की अपनी अलग अहमियत होती है। लेकिन कुछ सैनिक ऐसे होते हैं जिनके शौर्य को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। युद्ध में बेहद ही शानदार प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को सैन्य सम्मान दिए जाते हैं।

माइनस 40 डिग्री में भी कर सकता है दुश्मनों का मुकाबला, LAC भारत ने तैनात किया यह लड़ाका

सेना के जवानों को बहादुरी, शौर्य और दुश्मन को नेस्तनाबुद करने के लिए सैन्य सम्मान दिया जाता है। सेना को यह सम्मान मेडल के रूप में मिलता है। जब-जब हमारे जवानों ने अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया है सेना में उन्हें सम्मानित किया गया है।

युद्ध के दौरान वीरता दिखाने पर और शांति के दौरान वीरता दिखाने पर सेना में मेडल से सम्मानित किया जाता है। इन पुरस्कारों का वरीयता क्रम है- परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र।

ये है 1999 के कारगिल युद्ध (Kargil War) के परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेताओं की लिस्ट:-

परमवीर चक्र विजेता

1- कैप्टन विक्रम बत्रा, 13 जैक राइफल्स लेफ्टिनेंट

2- कैप्टन मनोज कुमार पांडे, 1/11 गोरखा राइफल्स ग्रेनेडियर

3- ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव, 18 ग्रेनेडियर्स

4- राइफलमैन संजय कुमार, 13 जैक राइफल्स

महावीर चक्र विजेता

1- मेजर विवेक गुप्ता, 2 राजपुताना राइफल्स

2- मेजर पदमापानी आचार्य, 2 राजपुताना राइफल्स

3- कैप्टन एन केंगुरुसे, 2 राजपुताना राइफल्स

4- नायक दिगेंद्र कुमार, 2 राजपुताना राइफल्स

5- मेजर राजेश सिंह अधिकारी, 18 ग्रेनेडियर्स

6- लेफ्टिनेंट बलवान सिंह, 18 ग्रेनेडियर्स

7- कैप्टन अनुज नायर, 17 जाट

8- लेफ्टिनेंट केशिंग क्लिफोर्ड, 12 जैक लाइट इंफेंट्री

9- मेजर सोनम वांगचुक, लद्दाख स्काउट्स