Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Kargil War: रिटायर्ड फौजी दिगेंद्र सिंह को लगी थीं पांच गोलियां, 11 बंकरों को कर दिया था तबाह

रिटायर्ड फौजी दिगेंद्र सिंह को लगी थी पांच गोली।

Kargil War 1999: दिगेंद्र ने युद्ध के दौरान पाकिस्तान के मेजर अनवर का अपने चाकू से सिर काट दिया था। इसके बाद उन्होंने तिरंगा भी फहराया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में लड़े गए कारगिल युद्ध (Kargil War) में राजस्थान के सीकर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी दिगेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पांच गोली खाने के बावजूद दुश्मनों का डटकर सामना किया था। बताया जाता है कि उन्होंने पाकिस्तान के 48 सैनिकों और घुसपैठियों को मौके पर ही ढेर कर दिया था।

उन्होंने अकेले ही पाकिस्तान के 11 बंकरों को नष्ट कर दिया था। उन्होंने इस दौरान 18 हथगोले फेंके थे। सीने में 3, हाथ व पैर में एक-एक गोली लगी थी। घायल होने के बावजूद भारत मां की रक्षा करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

साल 1962 में आज ही के दिन चीन ने भारत की पीठ पर किया था वार, अक्साई चिन पर कर लिया था कब्जा

दिगेंद्र ने युद्ध (Kargil War) के दौरान पाकिस्तान के मेजर अनवर का अपने चाकू से सिर काट दिया था। इसके बाद उन्होंने तिरंगा भी फहराया था। युद्ध के बाद राष्ट्रपति डॉक्टर केआर नारायणन ने उन्हें ‘महावीर चक्र’ से नवाजा था। सेना की सबसे बेहतरीन बटालियन 2 राजपुताना रायफाल्स में शामिल दिंगेंद्र साल 2005 में रिटायर्ड हो गए थे।

उन्हें इंडियन आर्मी (Indian Army) के बेस्ट कोबरा कमांडो के रूप में भी जाना जाता था। दिगेंद्र सीकर जिले के झालरा गांव के रहनेवाले हैं। उनका जन्म 3 जुलाई, 1969 को हुआ था। दिगेन्द्र सिंह 3 सिंतबर, 1985 को सेना की सबसे बेहतरीन बटालियन 2 राजपूताना रायफल्स में भर्ती हुए थे।

ये भी देखें-

इस युद्ध (Kargil War) में भारत ने दिखा दिया था कि उनकी जमीन पर कब्जा करने की चाह रखने वालों को किस तरह से नेस्तनाबुद किया जाएगा। हमारे जवानों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देकर दुश्मनों को भगा-भगाकर मारा था।