Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

सीमा, जल और आतंकवाद के मुद्दे हैं भारत-पाक विवाद की मुख्य वजहें

फाइल फोटो।

कश्मीर (Kashmir) के अलावा भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच विवाद की वजहों में से एक सीमा विवाद, जल विवाद और आतंकवाद के मुद्दे पर विवाद रहे हैं। 

आजादी के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर विवाद रहा है। पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत के खिलाफ चार युद्ध लड़े हैं, जिनकी मुख्य वजह कश्मीर रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को ही विवाद और झगड़े की मुख्य वजह माना जाता है लेकिन इसके अलावा कई और कारण भी हैं।

कश्मीर के अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की वजहों में सीमा विवाद, जल विवाद और आतंकवाद रहे हैं। भारत हमेशा से ही अपनी अखंडता को समझता है, जबकि पाकिस्तान हमेशा से अपना विस्तार करने की फिराक में रहता है।

Kargil War: युद्ध का ऐसा था घटनाक्रम, 3 मई से 26 जुलाई तक ऐसा था सेना का पराक्रम

नदियों के जल के वितरण लिए भारत और पाकिस्तान के बीच एक संधि हुई है। जिसपर अक्सर विवाद खड़ा हो जाता है। इसके अलावा आतंकवाद का मुद्दा भी पाकिस्तान के खिलाफ हमारी सेना को आक्रमक करता रहा है।

वह भारत की जमीन को भी अपना बनाने की फिराक में रहता है। भारतीय सेना पाकिस्तान के इन नापाक मंसूबों को अच्छी तरह से समझती है। यही वजह है कि किसी कारण से अगर भारत के खिलाफ पाकिस्तान किसी तरह का दुस्साहस करता है तो उसे हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।

ये भी देखें-

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध लड़ा गया था। इसके बाद से अबतक दोनों देशों के बीच कोई युद्ध नहीं लड़ा गया है। हालांकि, भारतीय सेना पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसी बड़ी कार्रवाई करता रहता है। ऐसा कर भारत साफ संदेश देता है कि भारत मां की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार रहते हैं।