Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

विदेशों से मंगाए जाते हैं बेहतरीन टेक्नॉलजी वाले हथियार, भारतीय आर्मी नहीं किसी से कम

Indian Army Weapons: भारत उन देशों से डिफेंस डील करता आया है जो कि पहले से विकसित हैं। ये वे देश हैं जिनकी सेनाएं दुनिया में सबसे ज्यादा एडवांस हैं। यानी इन सेनाओं के पास दुनिया के सबसे घातक हथियार हैं।

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान अपने पराक्रम के लिए विख्यात हैं। देश की रक्षा के लिए भारतीय वीर सपूत किसी भी हद से गुजरने के लिए तत्पर रहते हैं। सेना ने कई मौकों पर यह साबित भी किया है। किसी भी देश की सेना तब और मजबूत हो जाती है जब उसके पास आधुनिक हथियार हों।

भारतीय सेना भी उन देशों में शुमार है जिनके पास बेहद ही घातक और आधुनिक हथियार (Indian Army Weapons) मौजूद हैं। सेना के पास ऐसे कई हथियार हैं जिनका आयात किया गया है।

5 हजार घंटों की कड़ी ‘तपस्या’ के बाद तैयार होता है एक जवान! जानें ट्रेनी सैनिक की दिनचर्या

अपनी रक्षा जरूरतों के लिए भारत दुनिया के दूसरे देशों से भी आधुनिक हथियार मंगवाता है। भारत रूस, फ्रांस, अमेरिका और इजरायल से सबसे ज्यादा हथियार खरीदता है। इनके अलावा और भी कई देश हैं जिनके साथ भारत रक्षा सौदा करता रहा है।

भारत उन देशों से डिफेंस डील करता आया है जो कि पहले से विकसित हैं। ये वे देश हैं जिनकी सेनाएं दुनिया में सबसे ज्यादा एडवांस हैं। यानी इन सेनाओं के पास दुनिया के सबसे घातक हथियार हैं।

ये भी देखें-

ये परमाणु संपन्न देश हैं जो कि कई साल पहले इस टेक्नॉलजी को अपना चुके हैं। अमेरिका की सेना को तो दुनिया की सबसे आधुनिक सेना माना जाता है। भारत हथियार खरीदने के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है।