Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

भारत और पाकिस्तान के बीच कब-कब युद्ध हुआ? सेना ने हर बार किया नेस्तनाबूद

File Photo

साल 1947 में ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्र होने के बाद भारत से अलग कर पाकिस्तान बनाया गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध (India Pakistan War) की श्रृंखला को भारत-पाकिस्तान युद्ध का नाम दिया जाता है।

भारत और पाकिस्तान 1947 में बंटवारे के बाद से अबतक चार युद्ध (India Pakistan War) में आमने सामने हो चुके हैं। जंग के मैदान में हमेशा भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तान को नेस्तनाबूद किया है। हमारी सेना के आगे पाकिस्तानी जवान कहीं नहीं ठहरते। ड

साल 1947 में ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्र होने के बाद भारत से अलग कर पाकिस्तान बनाया गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध (India Pakistan War) की श्रृंखला को भारत-पाकिस्तान युद्ध का नाम दिया जाता है। सबसे हिंसक युद्ध 1947-48, 1965, 1971 और 1999 में हुए थे। तब से लेकर अबतक दोनों देशों के बीच कोई युद्ध नहीं लड़ा गया है।

CRPF जवान भृगुनंदन चौधरी की शौर्य गाथा, जख्मी हालत में भी आधा दर्जन नक्सलियों को मार गिराया

1947 युद्ध की वजह कश्मीर समस्या थी। पाकिस्तानी सेना को हराने के बाद भारत करीब दो तिहाई कश्मीर पर कब्जा कर चुका था। इस युद्ध में पाकिस्तान के हाथ कुछ नहीं लगा। जिस कश्मीर के लिए उसने अपनी सारी ताकत झोंक दी वह उसे कतई नहीं पा सका।

भारत के विभाजन में नदी जल बंटवारे को लेकर भी विवाद था, जिसके चलते 1965 का युद्ध लड़ा गया। पाकिस्तान भारत को हर मोर्चे पर कमजोर मान रहा था। पाकिस्तान ने सोचा था कि 1962 में चीन के हाथों मिली करारी हार के बाद भारत कमजोर पड़ चुका है। पाकिस्तान की यह भूल उसे सबसे ज्यादा भारी पड़ गई। जंग हुई और पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

ये भी देखें-

वहीं, 1971 का युद्ध पाकिस्तान की पूर्वी पाकिस्तानी लोगों (अब बांग्लादेश) पर अत्याचार और भारत पर बढ़ते शरणार्थी संकट के चलते लड़ा गया था। इसके बाद साल 1999 का युद्ध जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले और नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के सैनिकों और कश्मीरी आतंकवादियों की घुसपैठ इस युद्ध की वजह थी।