Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

भारत के पास हैं कई घातक मिसाइलें, दुश्मनों पर कहर बनकर टूटते हैं ये हथियार

Indian Missiles: हवा से हवा में मार करने वालीं इन सभी मिसाइलों की रेंज अलग-अलग है। कई मिसाइलें तो परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम हैं।

भारत के पास ऐसी कई मिसाइलें हैं जोकि दुश्मनों पर बरसा दी जाएं तो भारी नुकसान होना तय है। भारत के पास सतह से सतह में मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी 1, पृथ्वी 2, पृथ्वी 3 और प्रहार हैं।

मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 अग्नि-2, इंटरमीडिएट दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 और अग्नि-4 है। अन्तरमहाद्वीपीय दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5, अग्नि-6 और सूर्या है। इनके अलावा भारतीय सेना के पास पनडुब्बी प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल हैं।

सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश, त्रिशूल, बराक 8, एंटी बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी एयर डिफेंस और एडवांस एयर डिफेंस हैं।हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल अस्त्र भी हैं। इन सभी मिसाइलों की रेंज अलग-अलग है। कई मिसाइलें तो परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम हैं।

दलीप अंबेश होंगे CRPF के नए पीआरओ, DIG मोसेस दिनाकरण ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

इसके अलावा भारत ने हाइपरसोनिक टेक्‍नोलॉजी भी विकसित कर ली है। हाइपरसोनिक मिसाइल से मिनटों में टारगेट को राख किया जा सकता है। भारत समय-समय पर मिसाइल का परीक्षण भी करता है। भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश है जिसके पास ये तकनीक है। भारत ने बीत कुछ सालों में ऐसी मिसाइलों का भी परीक्षण किया है जो कि परमाणु हमले में सक्षम हैं। 

सर्जिकल स्ट्राइक और युद्ध के दौरान मिसाइलों का इस्तेमाल किया जाता है। मिसाइलों के अलावा सेना के पास कई घातक टैंक भी हैं जो जमीन पर ही दुश्मनों का भारी नुकसान करने में सक्षम है।