Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

सेना के जवानों को आर्मी हॉस्पिटल में मिलती है ईलाज की सुविधा, देशभर में हैं अस्पताल

आर्मी हॉस्पिटल में मिलती हैं कई सुविधाएं।

Army Hospital: सैन्य अस्पताल सशस्त्र बलों के स्वामित्व वाले होते हैं और सेना द्वारा ही इनका संचालन किया जाता है। हालांकि इन हॉस्पिटल का खर्च सरकार द्वारा ही उठाया जाता है।

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर दुश्मनों से लोहा लेते हैं। सरहद पर दुश्मनों के खिलाफ मोर्चा लेते हुए कई जवान घायल हो जाते हैं तो कई शहीद। सेना का पूरा ख्याल रखना देश की ही जिम्मेदारी है। ऐसे में सेना के जवानों और उनके परिवार का पूरा ख्याल रखा जाता है।

सैन्य अस्पताल (Army Hospital) सशस्त्र बलों के स्वामित्व वाले होते हैं और सेना द्वारा ही इनका संचालन किया जाता है। हालांकि इन हॉस्पिटल का खर्च सरकार द्वारा ही उठाया जाता है।

यूं ही नहीं बन जाता हर कोई सैनिक, कड़ी मेहनत के दम पर हासिल होता है फौलादी शरीर

सैन्य कर्मियों और उनके आश्रितों के लिए आरक्षित होते हैं, लेकिन कुछ देशों में नागरिकों को भी इनकी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। कुछ अस्पताल सैन्य ठिकाने पर स्थित होते हैं तो कुछ कैंट एरिया में होते हैं।

इन अस्पतालों (Army Hospital) में हाईटेक सुविधाएं जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को मिलती हैं। भारत में मौजूद कई बड़े अस्पतालों में जो सेवाएं मिलती हैं वैसी ही सेवाएं इनमें भी मिलती हैं।

ये भी देखें-

हालांकि, सैनिक इसके लिए बाध्य नहीं कि वे इन्हीं अस्पतालों के जरिए ईलाज करवाएं। सैनिकों को प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा मिलती है। वे अपनी इच्छा अनुसार किसी भी अस्पताल का चुनाव कर सकते हैं। हालांकि, शर्त यह होती है कि अस्पताल पैनल में शामिल होने चाहिए।