Indian Army: सेना के जवान जंग के दौरान भारी भरकम वजन लेकर कई-कई किलोमीटर तक पैदल चलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दुश्मनों को भनक लगे बिना ही उनके ठिकाने पर पहुंचना होता है।
भारतीय सेना के जवान किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सेना के जवान हर मोर्चे पर दुश्मनों से लोहा लेकर भारत मां की रक्षा करते आए हैं। जंग के दिनों में हमारे वीर सपूतों ने हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
कई मौकों पर सेना के जवानों ने साबित करके दिखाया है कि वे किसी से कम नहीं। सैन्य ऑपरेशन को अंजाम देते हुए एक सैनिक को हम टीवी पर देखते हैं। युद्धाभ्यास करते हुए भी हमने अक्सर टीवी पर जवानों को देखा है।
सेना के जवान जंग के दौरान भारी भरकम वजन लेकर कई-कई किलोमीटर तक पैदल चलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दुश्मनों को भनक लगे बिना ही उनके ठिकाने पर पहुंचना होता है।
किसी भी ऑपरेशन के दौरान एक सैनिक के पास 25 से 30 किलो वजन होता है। वहीं युद्ध के वक्त ये वजन बढ़ जाता है। युद्ध के दौरान एक सैनिक अपने साथ 40 किलो तक का सामान लेकर चलता है। अब सवाल यह है कि 30 से ज्यादा किलो का वजन आखिरकार होता कैसे है? साफ है जवानों के पास कई तरह के सामान होते हैं जिनमें हथियार भी शामिल हैं।
एक जवान के पास आमतौर पर एक राइफल एके 47, अतिरिक्त मैगजिन, एक 9 एमएम पिस्टल, हैंड ग्रेनेड 4, खुखरी, स्विस चाकू, नाइट विजन डिवाइस, वॉकी-टॉकी, बुलेट फ्रूफ जैकेट और बैलिस्टिक हेलमेट होता है।