Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Jharkhand: Naxal Affected इलाके की बेटी मनीषा गाड़ रही सफलता के झंडे

अपने माता-पिता के साथ मनीषा।

इरादा अगर पक्का हो तो सफलता जरूर मिलती है। इसे साबित कर दिखाया है झारखंड के गिरिडीह के धुर नक्सलग्रस्त गांव जरूवाडीह की बेटी मनीषा कुमारी ने। खेल-कूद से लेकर कला, संगीत, भारत स्काउट एंड गाइड में कई पुरस्कारों से सम्मानित मनीषा ने दसवीं कक्षा में 88.2%अंक लाकर अपने विद्यालय के साथ-साथ माता पिता का नाम रौशन किया है। वह आगे आईआईटी में पढ़ाई करना चाहती हैं और उसके बाद आईएएस बनने का इरादा है।

मनीषा कुमारी जरुआडीह के रहने वाले रिझो लाल महतो की छोटी बेटी हैं। वह इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग में पढ़ती हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कई सफलताएं अपने नाम की हैं। मनीषा 2020 के मैट्रिक की परीक्षा में 88.2% नंबर लाकर विद्यालय के साथ-साथ अपने गांव जरुआडीह का भी नाम रोशन किया है।

ये भी देखें-