Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Good Friday 2021: वो दिन जब ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, ये थी वजह

Good Friday 2021

Good Friday 2021: कहा जाता है कि हजारों साल पहले यरुशलम के गैलिली प्रांत में ईसा लोगों को जीवन के बारे में संदेश देते थे। उनके संदेशों से प्रभावित होकर लोगों ने उन्हें ईश्वर मानना शुरू कर दिया था।

Good Friday 2021: ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह बेहद अहम दिन है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इसे शोक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। गुड फ्राइडे (Good Friday) को होली डे, ब्लैक डे, ग्रेट फ्राइडे और पुण्य शुक्रवार भी कहा जाता है।

Chhattisgarh: अबूझमाड़ के गांवों में पहुंच रहा विकास, जल्द ही लदेंगे नक्सलियों के दिन

इस दिन ईसाई लोग प्रभु यीशु को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। प्रभु यीशु को तमाम यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ा दिया गया था। कहा जाता है कि हजारों साल पहले यरुशलम के गैलिली प्रांत में ईसा लोगों को जीवन के बारे में संदेश देते थे। उनके संदेशों से प्रभावित होकर लोगों ने उन्हें ईश्वर मानना शुरू कर दिया था।

यहां देखें वीडियो-