दिल्ली में लगे इस एक हफ्ते के लॉकडाउन (Delhi Lockdown) के दौरान बाजारों में ज्यादा भीड़-भाड़ न हो इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली में लॉकडाउन (Delhi Lockdown) का ऐलान किया है। इसके तहत 19 अप्रैल रात 10 बजे से लेकर आगामी 26 अप्रैल तक दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। आज यानी 19 अप्रैल की सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला लिया।
दिल्ली में लगे इस एक हफ्ते के लॉकडाउन के दौरान बाजारों में ज्यादा भीड़-भाड़ न हो इसके लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान भी इसी तरह की व्यवस्था की गई थी। यहां जानें कि लॉकडाउन (Delhi Lockdown) में क्या खुलेगा और किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?
यहां देखें वीडियो-