Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: पुलिस को बड़ी कामयाबी, भाकपा माओवादी के 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

नक्सली (Naxalites) जीवन कंडुलना झारखंड के खूंटी जिला के रानिया का मूल निवासी है और वह खूंटी, सरायकेला, चाईबासा और आसपास के सटे इलाकों में नक्सली वारदातों को अंजाम देता था।

रांची: झारखंड पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। 10 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली (Naxalites) जीवन कंडुलना ने रांची पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

हालांकि रांची पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। खबर है कि एक समारोह में झारखंड पुलिस इस बात का खुलासा करेगी।

नक्सली (Naxalites) जीवन कंडुलना झारखंड के खूंटी जिला के रानिया का मूल निवासी है और वह खूंटी, सरायकेला, चाईबासा और आसपास के सटे इलाकों में नक्सली वारदातों को अंजाम देता था।

खबर मिली है कि पुलिस खुफिया जगह पर उससे पूछताछ कर रही है। उसके सरेंडर करने से भाकपा माओवादियों को बड़ा झटका लगा है।

पाकिस्तानी सेना के 5 जवान मारे गये, पाक-चीन की CPEC परियोजना के विरोध के तहत बलूचिस्तान में आतंकी हमला

सूत्रों का कहना है कि नक्सली संगठनों के खराब रवैये की वजह से उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। कंडुलना पर झारखंड पुलिस ने 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कुख्यात नक्सली चाईबासा के घने जंगल में स्थित पोड़ाहाट में सक्रिय था और कई सालों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

पुलिस और जीवन कंडुलना के दस्ते के बीच कई बार मुठभेड़ भी हुई। लेकिन हर बार वह भागने में सफल हो जाता था।