Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

दंतेवाड़ा (Dantewada) में इनामी नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, 19 लोगों की हत्या का है आरोपी

छत्तीसगढ़ के नक्सल-ग्रस्त दंतेवाड़ा (Dantewada) में नक्सलियों (Naxalite) के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक, दंतेवाड़ा में नक्सल संगठन के मलांगीर एरिया कमेटी के जनमिलिशिया कमांडर हडमा ने सरेंडर कर दिया।

जनमिलिशिया कमांडर हडमा ने दंतेवाड़ा (Dantewada) एसपी के सामने सरेंडर कर दिया।

हडमा पर 19 जवानों और जनप्रतिनिधियों की हत्या का आरोप है। प्रशासन ने उसपर एक लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। नक्सली संगठन में उपेक्षा और उनके षड़यत्रों से परेशान होकर उसने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया। दंतेवाड़ा (Dantewada) के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव (SP Dr. Abhishek Pallav) के सामने जनमिलिशिया कमांडर हडमा ने सरेंडर कर दिया।

लंबे समय से पुलिस हडमा की तलाश कर रही थी। इसी बीच उसने स्वयं आकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। एसपी डॉ. पल्लव ने बताया कि हडमा ने ​राज्य सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। सरकार की योजना के तहत उसे सभी लाभ दिए जाएंगे। दंतेवाड़ा (Dantewada) पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मई 2012 में किरंदुल स्थित एनएमडीसी की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवान बोलेरो वाहन से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान उनके वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया था। इस हमले में एक प्रधान आरक्षक समेत 5 जवानों की शहादत हो गई थी। इस हमले के पीछे हडमा का हाथ था। इसके अलावा अप्रैल, 2015 में पुलिस के एंटी लैंडमाइन वाहन को नक्सलियों ने उड़ा दिया था, इसमें भी 5 जवान शहीद हो गए थे। इस वारदात में भी हडमा शामिल था। इसके अलावा कई अन्य नक्सली घटनाओं में भी हडमा शामिल रहा है।

पढ़ें: दशकों लाल आतंक के साए में रहा अबूझमाड़ अब पर्यटकों से हो रहा गुलजार