Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

बिहार: मुंगेर पुलिस और STF की ज्वाइंट कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, कैडर के लिए करता था भर्ती

सांकेतिक तस्वीर।

बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की ज्वाइंट कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली मुकेश मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

मुकेश कई वारदातों में शामिल था और उस पर कई मामले दर्ज थे। कई सालों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसपी लिपि सिंह ने बताया कि मुकेश पर जमुई, मुंगेर और लखीसराय के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। जमुई के बरहट थाना में 2018 में इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ये प्राथमिकी हत्या के बाद शव गायब करने के मामले में दर्ज हुई थी।

ये भी पढ़ें- COVID-19: देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 61 लाख के पार, 24 घंटे में आए 70,589 नए केस

SP लिपि सिंह ने बताया कि STF की मदद से मुकेश की गिरफ्तारी हुई है। मुकेश बाकी नक्सलियों (Naxalites) के लिए हथियार और जरूरी सामान उपलब्ध करवाता था। लखीसराय में हुए मदन मोहन सिंह के अपहरण में भी इसकी भूमिका थी।

गिरफ्तारी के बाद मुकेश ने कई मामलों में अपने शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी है। उसने ये भी बताया है कि वह नक्सली कैडर के लिए भर्ती करता था।

ये भी देखें-