Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन, कई विवादों से जुड़ा था नाम

Swami Om

साल 2017 में निजता जैसे गंभीर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने बिग बॉस से चर्चित हुए स्वामी ओम (Swami Om) पर सुप्रीम कोर्ट ने दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम (Swami Om) का निधन हो गया है। आज (3 फरवरी) उन्होंने गाजियाबाद के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार में अंतिम सांस ली। वह बीते कई महीनों से बीमार थे। 3 महीने पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था। जिसके बाद उनका एम्स में इलाज चल रहा था।

बताया जा रहा है कि कोरोना ठीक होने के बाद भी कमजोरी के कारण चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें आधे शरीर में पैरालेसिस भी हो गया था। 15 दिन पहले पैरालेसिस होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने कहा- अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए सरकार गंभीरता से कर रही काम

उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन पहले उन्हें पैरालेसिस हुआ था जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर पहले ही उनका निधन हो गया। स्वामी ओम (Swami Om) के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर है।

स्वामी ओम का नाम कई विवादों से जुड़ा हुआ है। बिग बॉस सीजन 10 से भी उन्हें निकाल दिया गया था। बता दें कि साल 2017 में निजता जैसे गंभीर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त, 2017 को बिग बॉस से चर्चित हुए स्वामी ओम पर सुप्रीम कोर्ट ने दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

साल 2020: देशभर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 103 नक्सली ढेर, 1130 गिरफ्तार, जानें राज्यों का आंकड़ा

दरअसल, उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए CJI से सिफारिश क्यों ली जाती है? कोर्ट ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था लेकिन स्वामी ओम ने इस पर जवाब दिया था कि वो ‘बिग बॉस’ के जरिए पहले ही बहुत पब्लिसिटी पा चुके हैं। इस मामले में बीते साल कोर्ट ने उन्हें जुर्माने के 10 लाख की जगह 8 हफ्ते में 5 लाख रुपए जमा करवाने कहा था।

ये भी देखें-

गौरतलब है कि स्वामी ओम (Swami Om) को बिग बॉस के दसवें सीजन (Big Boss 10) में देखा गया था। वह घर के अंदर विवादों से घिरे थे। घर में रहते हुए उन्होंने शो के प्रतियोगी बानी जे और रोहन मेहरा के ऊपर अपना यूरिन छिड़का था, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस से बाहर बाहर निकाल दिया गया था।