साल 2020: देशभर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 103 नक्सली ढेर, 1130 गिरफ्तार, जानें राज्यों का आंकड़ा

2019 की तुलना में 2020 में देश में नक्सली (Naxalites) घटनाओं में कमी आई है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, 2020 में देशभर में 665 नक्सली घटनाएं हुई हैं।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

ओडिशा में 50 नक्सली (Naxalites) घटनाएं हुईं, 17 नक्सली ढेर हुए, 2 जवान शहीद हुए और 13 नक्सली गिरफ्तार हुए। वहीं तेलंगाना में 15 नक्सली घटनाएं हुईं, 10 नक्सली ढेर हुए, एक जवान शहीद हुए और 103 नक्सली गिरफ्तार हुए।

नई दिल्ली: देशभर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नक्सल प्रभावित राज्यों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। गृह मंत्रालय ने संसद में इस मुद्दे से जुड़ी जानकारी दी है।

इस जानकारी के मुताबिक, 2019 की तुलना में 2020 में देश में नक्सली (Naxalites) घटनाओं में कमी आई है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, 2020 में देशभर में 665 नक्सली घटनाएं हुई हैं। इस दौरान 43 जवान शहीद हुए हैं और कुल 103 नक्सली मारे गए हैं। इस दौरान कुल 1110 नक्सली गिरफ्तार किए गए।

साल 2019 में कुल 670 नक्सली घटनाएं हुई थीं और 145 नक्सली मारे गए थे। इस दौरान 52 जवान शहीद हुए थे। वहीं साल 2018 में कुल 833 नक्सली घटनाएं हुई थीं और 225 नक्सली मारे गए थे। इस दौरान 67 जवान शहीद हुए थे।

किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा घटनाएं

साल 2020 में सबसे ज्यादा नक्सली घटनाएं छत्तीसगढ़ में हुई हैं। छत्तीसगढ़ में साल 2020 में 315 नक्सली घटनाएं हुई हैं और 320 नक्सली पकड़े गए हैं। इस दौरान यहां 44 नक्सली ढेर किए गए। नक्सली कार्रवाई में इस साल यहां 36 जवान शहीद हुए।

छत्तीसगढ़ के बाद देश में सबसे ज्यादा नक्सली घटनाएं झारखंड में हुई हैं। यहां 2020 में 199 नक्सली घटनाएं हुई हैं। इस दौरान 38 नागरिकों की मौत हुई और 14 नक्सली मारे गए।

दिल्ली: AIIMS में रक्तदान करने पहुंचे सैकड़ों जवान, CRPF डायरेक्टर एपी माहेश्वरी ने भी लिया हिस्सा

साल 2020 में अगर बाकी राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 12 नक्सली घटनाएं हुईं और 31 नक्सली गिरफ्तार हुए। बिहार में 26 नक्सली घटनाएं हुईं, 5 नक्सली ढेर हुए और 255 नक्सली गिरफ्तार हुए।

मध्य प्रदेश में 16 नक्सली घटनाएं हुईं, 3 नक्सली ढेर हुए और 16 नक्सली गिरफ्तार हुए। महाराष्ट्र में 30 नक्सली घटनाएं हुईं, 9 नक्सली ढेर हुए, 3 जवान शहीद हुए और 5 नक्सली गिरफ्तार हुए।

ओडिशा में 50 नक्सली घटनाएं हुईं, 17 नक्सली ढेर हुए, 2 जवान शहीद हुए और 13 नक्सली गिरफ्तार हुए। वहीं तेलंगाना में 15 नक्सली घटनाएं हुईं, 10 नक्सली ढेर हुए, एक जवान शहीद हुए और 103 नक्सली गिरफ्तार हुए।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें