Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Himesh Reshammiya Birthday: डेब्यू गाने के लिए मिला फिल्मफेयर, पहले एल्बम के नाम है इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने का रिकॉर्ड

Himesh Reshammiya

हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में म्यूजिक देकर अपने करियर की शुरुआत की थी।

बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर प्लेबैक सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) का आज जन्मदिन है। 23 जुलाई 1973 को हिमेश का जन्म हुआ था। गाने के अंदाज के लेकर उनके कैप पहने के लुक तक को हमेशा फैंस के बीच खूब पसंद किया गया। हिमेश रेशमिया शानदार म्यूजिक देने के लिए जाने जाते हैं।

हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में म्यूजिक देकर अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘आशिक बनाया आपने’, ‘झलक दिखला जा’ जैसे सुपरहिट गाने हिमेश के नाम हैं। हिमेश को उनके डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। हिमेश को ‘तेरे नाम’ का म्यूजिक देकर अपार सफलता हासिल हुई थी।

असम में BSF के जवानों ने बचाई गंभीर रूप से बीमार महिला की जान, देखें PHOTOS

हिमेश की बॉलीवुड में एंट्री भी काफी दिलचस्प तरीके से हुई थी। दरअसल, उनके पिता 90 के दशक में सलमान खान के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। इसी दौरान सलमान ने हिमेश के कंपोज किए कुछ गाने सुने और उनसे इम्प्रेस हो गए। इसके बाद सलमान खान की फिल्म से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया। सलमान खान की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है।

हिमेश का पहला एल्बम ‘आप का सुरूर’ था। इसने अपने वक्त पर काफी धमाल मचाया था। आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम माना जाता है। हिमेश अब तक 800 से ज्यादा गाने गा चुके हैं और लगभग 120 फिल्मों के गानों को कंपोज किया है।

चंद्रशेखर आजाद जयंती: 15 साल की उम्र में पहली और आखिरी बार हुए थे गिरफ्तार, काशी ने बनाया था आजादी का दीवाना

सिंगिंग में सफलता पाने के बाद हिमेश (Himesh Reshammiya) ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया था। हालांकि, एक्टिंग में हिमेश कुछ खास नहीं कर पाए। हिमेश ने कुछ हिंदी फिल्मों में लीड रोल भी प्ले किया था। हिमेश ने ‘तेरा सुरूर’, ‘हैप्पी हार्डी और हीर’, ‘कर्ज’ जैसी फिल्मों में काम किया।

ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि हिमेश का असली नाम विपिन रेशमिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि हिमेश रश्मिया ने म्यूजिक की दुनिया में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। शायद यही वजह है की वह अपनी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के जरिए न्यूकमर्स को मौका देते रहते हैं। 

झारखंड: नक्सलियों को पकड़ने के लिए बस्तीकुल्ही गांव में छापेमारी, भाग निकला नक्सली कमांडर कृष्णा हांसदा

हिमेश (Himesh Reshammiya) की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में भी रही थी। हिमेश ने कोमल नाम की एक महिला से 1995 में शादी की थी, जिसके बाद वह एक बेटे के पिता बने। साल 2016 में ये खबरें आईं कि हिमेश अपनी 22 साल पुरानी शादी तोड़ रहे हैं। साल 2016 में हिमेश और कोमल ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया और हमेशा के लिए अलग हो गए।

इसके बाद हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोनिया कपूर से दूसरी शादी कर ली। उन्होंने साल 2018 दूसरी शादी की थी। तब हिमेश की शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुजराती रीति रिवाजों से शादी की थी।

ये भी देखें-

सोनिया एक टीवी एक्ट्रेस हैं। वे ‘सती’, ‘किट्टी पार्टी’, ‘रीमिक्स’, ‘एस बॉस’ और ‘कैसा ये प्यार है’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। हिमेश ने 10 साल तक रिलेशन में रहने के बाद सात फेरे लिए थे। फिलहाल, हिमे सिंगिंग रियलटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ में जज के तौर पर टेलीविजन पर नजर आ रहे हैं।