Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Uttar Pradesh: पंचायत चुनाव के मद्देनजर बरती जा रही सावधानी, मिर्जापुर के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों ने चलाया अभियान

सांकेतिक तस्वीर।

पुलिस की टीम ने जंगल महाल, बरही, खोराडीह होते हुए सियरहा, कुम्हिया, बन इमिलिया सहित कई संवेदनशील इलाकों (Naxal Area) में गहन ऑपरेशन चलाया। साथ ही नक्सल मूवमेंट (Naxal Movement) के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नक्सल प्रभावित मिर्जापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया। जिले में नक्सली मूवमेंट (Naxal Movement) के इनपुट पर 24 फरवरी को पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने सीमावर्ती जंगलों में कॉम्बिंग की। जवानों ने इस दौरान इलाके के लोगों से बातचीत कर नक्सली गतिविधियों के संबंध में जानकारी भी जुटाई।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को खुफिया इनपुट्स मिले थे। जिसके बाद 24 फरवरी की देर शाम तक अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस के जवानों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान मूवमेंट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच की गई। गोपनीय इनपुट मिलने की वजह से पुलिस और सुरक्षा के जवान काफी सतर्क थे।

झारखंड: PLFI नक्सली राजू गोप गिरफ्तार, रांची में छिपकर रह रहा था ये शातिर, पिस्तौल और कारतूस बरामद

बता दें कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर काफी गंभीरता बरती जा रही है। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अजय कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस, अर्धसैनिक बलों के जवान 24 फरवरी की सुबह संवेदनशील जंगली इलाकों में कांबिंग के लिए निकले।

पुलिस की टीम ने जंगल महाल, बरही, खोराडीह होते हुए सियरहा, कुम्हिया, बन इमिलिया सहित कई संवेदनशील इलाकों (Naxal Area) में गहन ऑपरेशन चलाया। साथ ही नक्सल मूवमेंट (Naxal Movement) के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

Jharkhand: अमेरिकन एम 16 राइफल जैसे घातक हथियार इस्तेमाल कर रहे नक्सली, फॉरेंसिक जांच में खुलासा

जानकारी के अनुसार, पुलिस को ग्रामीणों से संवाद के दौरान नक्सल मूवमेंट के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। हालांकि, पुलिस इन जानकारियों को साझा करने से इनकार कर रही है।

ये भी देखें-

थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, आगामी चुनाव के मद्देनजर मामले को गंभीरता से लेकर नक्सल मूवमेंट (Naxal Movement) पर नजर रखी जा रही है। इलाके में घुसपैठ की सूचना नहीं है। नक्सल मूवमेंट के लिहाज से कांबिग को गंभीरता से लिया जा रहा है।