Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Tarun Gogoi: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

तरुण गोगोई (फाइल फोटो)

तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे गोगोई (Tarun Gogoi) ने गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शाम 5 बजकर 34 मिनट पर अंतिम सांस ली।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) का 23 नवंबर को निधन हो गया। पिछले दिनों वह कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित हुए थे और उपचार के बाद ठीक हो गए थे। लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और दो नवंबर को उन्हें फिर से मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में भर्ती कराया गया।

लंबे समय से बीमार चल रहे तरुण गोगोई पूरी तरह से लाइफ सपोर्ट पर थे। उनकी उम्र 84 साल और 8 महीने की हो चुकी थी। तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे गोगोई (Tarun Gogoi) ने गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शाम 5 बजकर 34 मिनट पर अंतिम सांस ली।

झारखंड: राज्य पुलिस और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में एक खूंखार नक्सली गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद गोगोई को सबसे पहले 26 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें 2 नवंबर को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोगोई के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे 21 नवंबर को उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

गोगोई का 22 नवंबर को डायलिसिस किया गया था। पिछले कुछ घंटे से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही थी और उनकी हालत बहुत नाजुक हो गई थी। बता दें कि उनके परिवार में पत्नी डॉली गोगोई, बेटी चंद्रिमा और एक बेटा गौरव हैं। उनके बेटे गौरव गोगोई कांग्रेस से सांसद हैं।

तेलंगाना पुलिस की अपील का असर, बड़े नक्सली नेताओं सहित कुल 33 सदस्यों ने किया सरेंडर

छह बार सांसद और दो बार केंद्रीय मंत्री रहे तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) ने लगातार तीन बार 2001, 2006 और 2011 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। 2001 में असम के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जबरदस्त जीत के बाद गोगोई को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद वह लगातार तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गए।

लगातार 15 साल तक असम के मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) का जन्म 1 अप्रैल, 1936 को असम के जोरहाट जिले के रंगाजन टी एस्टेट में हुआ था। गोगोई के पिता कमलेश्वर गोगोई इसी टी एस्टेट में डॉक्टर थे और उनकी मां उषा गोगोई कवियित्री थीं।

ये भी देखें-

रंगाजन निम्न बुनियादी विश्वविद्यालय से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद गोगोई का दाखिला जोरहाट मदरसा स्कूल में करा दिया गया जहां उन्होंने चौथी कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद 1949 में उनका दाखिला जोरहाट हाईस्कूल में करा दिया गया। गोगोई (Tarun Gogoi) ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई जोरहाट के जगन्नाथ बरुआ कॉलेज से की और फिर इसके बाद गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की।