Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

यूपी का एक और लाल शहीद, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असदपुर के बहादुर जवान सनोज यादव (Martyr Sanoj Yadav) ने पिता से फोन पर कहा था कि दीपावली पर छुट्टी मंजूर होते ही जल्द घर आ जाएगा। बेटे की आने की खुशी में चारों तरफ खुशी का माहौल था लेकिन कौन जानता था कि उसके आने से पहले शहादत की खबर आ जाएगी। शुक्रवार की देर रात सेना के सूबेदार बीरेश की टुकड़ी शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर असदपुर पहुंच गई।

 
जम्मू-कश्मीर के लेह लद्दाख में सेना में नायक पद पर तैनात जवान बर्फ में दबने के उपरांत इलाज के दौरान शहीद  हो गए। शहीद जवान सनोज यादव (Martyr Sanoj Yadav) की को राजा का रामपुर के गांव असदपुर में राजकीय सम्मान व गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। शुक्रवार की देर रात पहुंचे शहीद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी एक स्वर में भारत माता की जय और शहीद जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। परिजनों और वहां मौजूद सभी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में शहीद के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई।
 
सेना की सुबेदार गिरीश कुमार ने बताया कि सिर में खून जमने का उपचार 10 दिन से चंडीगढ़ में चल रहा था, शुक्रवार की शाम को 3:00 बजे जवान सनोज यादव ने अंतिम सांस ली पुलिस मामले की जानकारी लगते ही कई गांव से ग्रामीण शहीद के अंतिम दर्शन के लिए शहीद के घर पहुंचने लगे और शहीद का पार्थिव शरीर गांव आते ही समूचा गांव एकत्रित हो गया,  सभी की आंखें नम थी। घर वालों का तो रो-रो कर हाल है। जानकारी के अनुसार उसकी शादी प्रीति यादव के साथ हुई थी। जो कि राजा का रामपुर की जीजीआई विद्यालय में अध्यापिका के पद पर तैनात है । उसका रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता के अलावा पूरा परिवार बिलख रहा है। शहीद का 2 साल और 5 साल का बेटा है कौन है, जोकि बिलखता रह गया। बताया गया है कि ड्यूटी के दौरान वह बर्फ में दब गया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और सिर के पिछले हिस्से में खून जमने से शुक्रवार की देर शाम उसने अंतिम सांस ली। 
 
शहीद सनोज यादव (Martyr Sanoj Yadav) के पार्थिव शरीर के आने की सूचना लगते ही लोग सड़क पर दौड़ पड़े। एंबुलेंस से शहीद का पार्थिव शरीर को उतारकर घर के बाहर रखा गया। इस दौरान मां और पत्नी प्रीति की चित्कार देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। शहीद का चेहरा दिखाने के लिए ताबूत को खोला गया। बाद में भीड़ ज्यादा होने की वजह से उसे बंद कर दिया गया।
 
इसके बाद प्रशासन की ओर से शहीद सनोज यादव (Martyr Sanoj Yadav) का पार्थिव शरीर अंत्येष्टि स्थल की ओर ले जाया गया। क्षेत्र के युवाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। युवा रास्ते भर वंदे मातरम सनोज यादव अमर रहे आदि नारे लगाते रहे। अंत्येष्टि स्थल पर पहले से मौजूद गांव समेत क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता उमड़ी। हर कोई अंतिम दर्शन को आगे आना चाह रहा था । हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने अंत्येष्टि स्थल पर बैरिकेडिंग लगा दी थी । इसके बाद भी युवाओं का जोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। पुलिस इस दौरान पत्नी और मां कई बार बेसुध हो गई।  वहां मौजूद परिवारजनों ने उन्हें संभाला। 

दुनिया के नंबर 1 आतंकी को अमेरिका ने मार गिराया, इराक भी कर रहा है दावा

 
पत्नी पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों ने अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद बीजेपी विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर , डीएम सुखलाल भारती, एसएससी संजय कुमार के साथ कई गणमान्य लोगों ने भी शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस आर्मी के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई। शहीद हुए राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के लाल सनोज यादव की शहादत पर गर्व है और गम भी।