Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

पंजाब: CRPF जवानों के हथियार छीनकर भागने वाला नक्सली गिरफ्तार, मजदूर बनकर दे रहा था चकमा

सांकेतिक तस्वीर।

ये नक्सली (Naxalite) बिहार में CRPF के जवानों के हथियार छीनकर भाग गया था। वह जालंधर में फोकल प्वाइंट के पास इंडस्ट्रीयल क्वार्टरों में मजदूरी करके बीते छह महीने से रह रहा था।

जालंधर: बिहार और पंजाब पुलिस को गुरुवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली है। ज्वाइंट कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात नक्सली (Naxalites) अजय राय को जालंधर से गिरफ्तार किया है।

ये नक्सली (Naxalite) बिहार में CRPF के जवानों के हथियार छीनकर भाग गया था। वह जालंधर में फोकल प्वाइंट के पास इंडस्ट्रीयल क्वार्टरों में मजदूरी करके बीते छह महीने से रह रहा था।

Coronavirus: भारत में बीते 24 घंटे में 464 मरीजों की मौत, दिल्ली में आए संक्रमण के 61 नए मामले

अजय राय मूल रूप से बिहार के मुज्जफरपुर जिले के रूप छपरा का निवासी है। पुलिस ने पूरे 4 घंटे तक उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, तब जाकर ये सफलता मिल सकी।

पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका थी कि उसके पास हथियार होंगे, लेकिन गिरफ्तारी के वक्त कोई हथियार नहीं बरामद हुआ।

नक्सली अजय राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार में सीआरपीएफ के एक कैंप पर हमला किया था और जवानों के 4 एलएमजी लेकर भाग गया था।