Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

भारतीय सेना में 147 महिला SSC अधिकारियों को दिया गया स्थायी कमीशन, कुल संख्या पहुंची 424

सांकेतिक फोटो

बुधवार को भारतीय सेना (Indian Army) में 147 और महिला शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया गया।

नई दिल्ली: महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। भारतीय सेना (Indian Army) में भी महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।

बुधवार को भारतीय सेना (Indian Army) में 147 और महिला शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया गया।

इन महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 25 मार्च को कहा था कि सेना का मूल्यांकन मानदंड उनके साथ भेदभावपूर्ण है। इसके बाद महिला अधिकारियों पर फिर से विचार हुआ और अब 147 और महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया गया।

तालिबान ने जारी किया फरमान, पुरुषों को दाढ़ी रखना अनिवार्य, महिलाएं अकेले नहीं निकल सकतीं बाहर

बता दें कि अब तक 615 एसएससी महिला अधिकारियों में से कुल 424 को स्थायी कमीशन दिया जा चुका है। ये जानकारी रक्षा मंत्रालय के एक बयान से सामने आई है।

गौरतलब है कि फरवरी 2020 में शीर्ष अदालत ने केंद्र को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि महिला एसएससी अधिकारियों को सेना में स्थानीय कमीशन दिया जाए।