Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में जवान निशांत शर्मा शहीद, खबर सुनकर मां हुईं बेहोश

शहीद निशांत शर्मा

निशांत शर्मा (Nishant Sharma) पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें कमांड हॉस्पिटल, उधमपुर लाया गया। यहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

सहारनपुर: जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात जवान निशांत शर्मा (Nishant Sharma) शहीद हो गए। वह मूल रूप से यूपी के सहारनपुर के रहने वाले थे। निशांत शर्मा पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में शहीद हुए। उनकी शहादत की खबर सुनकर उनके घर में कोहराम मच गया है।

उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक उधमपुर से वाया रोड सहारनपुर पहुंचेगा। सहारनपुर में उनके परिवार और रिश्तेदारों में मातम का माहौल है।

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश बेनकाब, भारतीय सेना ने खोजी एक और खुफिया सुरंग

निशांत शर्मा (Nishant Sharma) पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें कमांड हॉस्पिटल, उधमपुर लाया गया। यहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

निशांत की शहादत की खबर अधिकारियों ने उनके घर जाकर दी। शहादत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान उनकी मां बेहोश हो गईं। बाकी परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।