Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

मध्यप्रदेश: नक्सलियों को दाना-पानी पहुंचाता था, रंगे हाथ पकड़ा गया

मध्यप्रदेश के मंडला में नक्सलियों की मदद करने वाला शख्स गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में पुलिस ने नक्सलियों के एक सहयोगी को पकड़ा है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश गया। पकड़े गया नक्सली सहयोगी  नक्सलियों को खाद्य सामग्री देने का इंतजार कर रहा था लेकिन उसी वक्त पुलिस ने उसे धर दबोचा। मोतीनाला थाना क्षेत्र से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जानकारी के 12 जुलाई, 2019 को पुलिस ने पंडरी गांव, टिकरा के रहने वाले प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पिछले दिनों बालाघाट जिला में नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक महिला और पुरुष नक्सली मारे गए थे। वहीं कुछ नक्सली भाग गए थे। इसके बाद से पुलिस जिले में सतर्कता बरत रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रेम सिंह नक्सली गिरोह के संगम सदस्य के रूप में काम कर रहा था। मुखबिर से इसके बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग अभियान चलाया गया और ग्राम मंगली और पंडी टिकरा गांव के बीच पुलिया के नीचे उसे गिरफ्तार किया गया। उस वक्त वह नक्सलियों का इंतजार कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह नक्सली गिरोह विस्तार दलम में राशन, पानी, सब्जी और अन्य सामग्री पहुंचाने का काम करता था। 12 जुलाई को भी वह मंगली बाजार गया हुआ था। उसे नक्सलियों ने 2 हजार रुपए दिए थे।

पढ़ें: प्रकाश मेहरा अमिताभ बच्चन को बुलाते थे ‘लल्ला’, इन 5 फिल्मों ने चमका दिया उनका करियर

जहां से वह सब्जियां आलू, भटा, तेल, पेंसिल, सेल और अन्य सामान लेकर आया था। वो पुलिया के पास नक्सलियों का इंतजार कर रहा था। उसी समय पुलिस पहुंची और उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। मंडला के पुलिस अधीक्षक आरआरएस परिहार के अनुसार, ‘आरोपी नक्सलियों को सामान देने इंतजार कर रहा था। उस वक्त उसे पुलिस ने पकड़ लिया। यह गांव का आदमी है जो नक्सलियों का सहयोगी है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है जिससे उससे और पूछताछ की जा सके।’

बता दें कि पहले जहां मध्यप्रदेश का मंडला जिला नक्सलियों की गतिविधियों से दूर रहा है। अब पिछले कुछ समय से नक्सलियां ने जिले में अपनी उपस्थिति बढ़ रही है। वे यहां भी अपना आश्रय स्थल बना रहे हैं। साथ ही अब छोटी-मोटी गतिविधियों को अंजाम भी देने लगे हैं। मोतीनाला थानाक्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की आमद हो रही है। हालांकि पुलिस ने यहां अभियान चला रखा है। हाक फोर्स व अन्य बल यहां सर्चिंग अभियान चलाते रहते हैं। फिलहाल कोई बड़ा नक्सली पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

पढ़ें: अच्छी खबर! पिछले 5 साल में टूटी नक्सलवाद की कमर, जरूरी है मगर चौकसी