Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Malabar 2020: संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान बंगाल की खाड़ी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, बढ़ी चीन की टेंशन; वीडियो देखें

Malabar 2020

भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान- सभी चार साथी देशों के गठबंधन ने ऑपरेशन क्वाड में एक साथ नौसैनिक अभ्यास “मालाबार 2020” (Malabar 2020)  किया है।

भारत समेत चार देशों के नौसैनिक युद्ध अभ्यास “मालाबार 2020” (Malabar 2020) के तीसरे दिन बंगाल की खाड़ी में विशाखापट्टनम के पास एडवांस्ड हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बता दें कि इस संयुक्त नौसैनिक युद्ध अभ्यास (Joint Naval Exercise) में भारत के अलावा अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेना शामिल है।

यह युद्धाभ्यास ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनातनी का माहौल है। पिछले एक दशक से हो रहे ऐसे अभ्यास ने 3 नवंबर को चीन को क्षेत्रीय सैनिक प्रभुत्व और आर्थिक गतिविधियों को कमतर करने की दिशा में कड़ा संदेश दिया है। 3 नवंबर को शुरू हुए इस युद्धाभ्यास का 6 नवंबर को आखिरी दिन था।

Indian Army ने पाकिस्तानी स्नाइपर को मार गिराया, वीडियो वायरल

भारत के INS शक्ति ने अमेरिका और जापान के युद्धपोतों के साथ युद्धाभ्यास किया। नौसेना के पहले चरण के अभ्यास के दौरान भारतीय और एक आस्ट्र्लियाई युद्धपोत से दागे गए गोले का वीडियो जारी किया गया है। यह पहली बार है जब भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान- सभी चार साथी देशों के गठबंधन ने ऑपरेशन क्वाड में इस पैमाने पर एक साथ नौसैनिक अभ्यास किया है।

युद्ध अभ्यास (Malabar 2020) का पहला चरण 6 नवंबर को समाप्त हो गया। यह अभ्यास सतह, एंटी-सबमरीन और एंटी-एयर वॉरफेयर ऑपरेशन, क्रॉस डेक फ्लाइंग, सीमन्सशिप इवोल्यूशन और हथियार-फायरिंग अभ्यास सहित जटिल और उन्नत नौसेना अभ्यासों पर केंद्रित रहा।

ये भी देखें-

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के जॉन एस मैक्केन मिसाइल विध्वंसक, ऑस्ट्रेलिया के बैलरेट युद्धपोत और जापानी विध्वंसक युद्धपोत के साथ एक पनडुब्बी सहित भारतीय नौसेना (India Navy) के पांच जहाज अभ्यास में तैनात किए गए थे। हालांकि, कोरोना संकट को देखते हुए युद्धाभ्यास के दौरान चारों देशों के नौसैनिकों का आपस में कोई संपर्क नहीं हुआ। युद्धाभ्यास (Malabar 2020) का दूसरा चरण नवंबर के मध्य में अरब सागर में होगा।