जवान कन्हैयालाल जाट (Kanhaiyalal Jat) की शहादत पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस गहन दुख को सहने की क्षमता दें।
रतलाम: भारतीय सेना के जवान हमेशा देशसेवा के लिए तैयार रहते हैं। वे देश के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हटते। इसी बीच खबर मिली है कि मध्य प्रदेश के रतलाम के ग्राम गुणावद निवासी लांसनायक कन्हैयालाल जाट (Kanhaiyalal Jat) शहीद हो गए।
कन्हैयालाल जाट (Kanhaiyalal Jat) भारतीय सेना की सीएमपी यूनिट में सिक्किम में पोस्टेड थे और मूल रूप से मध्य प्रदेश के रतलाम के निवासी थे।
उनकी शहादत पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय सेना की सीएमपी यूनिट में सिक्किम में पोस्टेड रतलाम के ग्राम गुणावद निवासी लांसनायक कन्हैयालाल जाट के एक हादसे के दौरान शहीद होने की दुखद सूचना मिली है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस गहन दुख को सहने की क्षमता दें।’