Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

कोलकाता: बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश कर रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, BSF ने की कार्रवाई

सांकेतिक तस्वीर।

बीएसएफ (BSF) के मुताबिक, सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान जवानों को एक संदिग्ध महिला दिखी, वह सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद जवानों ने उसे पकड़ लिया। महिला की पहचान सीमा अख्तर (30) के रूप में हुई है।

कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले में बॉर्डर से अवैध तरीके की घुसपैठ की कोशिश कर रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामला दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के बॉर्डर इलाके का है। ये गिरफ्तारी बीएसएफ (BSF) ने की है।

बीएसएफ (BSF) ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बीएसएफ ने बताया कि सीमा चौकी तराली इलाके से 7 फरवरी की देर रात ये गिरफ्तारी हुई। 112वीं वाहिनी के सतर्क जवानों ने महिला को गिरफ्तार किया। महिला मानव तस्कर दलालों की मदद से घुसपैठ की कोशिश कर रही थी।

यूपी: कासगंज में सनसनीखेज वारदात, शराब माफिया ने की सिपाही की हत्या; पुलिस ने मुठभेड़ में एक को मार गिराया

बीएसएफ के मुताबिक, सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान जवानों को एक संदिग्ध महिला दिखी, वह सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद जवानों ने उसे पकड़ लिया। महिला की पहचान सीमा अख्तर (30) के रूप में हुई है।

सीमा अख्तर मूल रूप से बांग्लादेश के गोपालगंज जिले की है। उसने सीमा पार कराने के लिए दलाल को 15 हजार रुपए दिए थे। महिला ने बताया कि बांग्लादेश में उसे पैसों की कमी हो रही थी, इसलिए उसने भारत जाने के बारे में सोचा।