Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड के युवाओं के लिए Indian Army में जाने का सुनहरा मौका, जानें बहाली की जगह और तारीख

सांकेतिक तस्वीर

सेना बहाली की तैयारियों को लेकर 2 मार्च को सेना (Indian Army) और रांची जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने रांची के समाहरणालय में बैठक की।

झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना (Indian Army) में जाने का सुनहरा मौका है। सभी जिलों के लिए राजधानी रांची में सेना बहाली होने वाली है। रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 10 मार्च, 2021 से सेना बहाली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के 24 जिले के योग्य पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

बहाली के दौरान जो अभ्यर्थी पास होंगे, वो मेडिकल टेस्ट एवं लिखित परीक्षा में भाग ले पाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज एवं एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी भर्ती वर्ष के दौरान केवल एक विशिष्ट श्रेणी में भाग ले सकते हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में 10 मार्च से 30 मार्च 2021 तक यह बहाली होगी।

Chhattisgarh: डोंगरगढ़ में 43.33 करोड़ रुपए की लागत से होगा पर्यटन सुविधाओं का विकास

सेना बहाली को लेकर भारतीय सेना (Indian Army) की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सेना बहाली की तैयारियों को लेकर 2 मार्च को सेना एवं रांची जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने रांची के समाहरणालय में बैठक की। इसमें आर्मी भर्ती रैली को लेकर सेना के पदाधिकारियों ने रांची जिला प्रशासन के विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

राजस्थान: पुलवामा हमले में शहीद हुए हेमराज मीणा की प्रतिमा का हुआ अनावरण, प्रतिमा से लिपटकर रोईं पत्नी

बता दें कि इस सेना बहाली के दौरान अभ्यर्थी को कोविड-19 से संबंधित दिशा- निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थियों को बहाली के दौरान मास्क, दस्ताना एवं सैनिटाइजर आवश्यक रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

ये भी देखें-

बहाली में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी द्वारा कोविड-19 मुक्त अथवा असंक्रमित प्रमाण पत्र जो राज्य/जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 48 घंटे पहले जारी किया गया हो और नो रिस्क प्रमाण पत्र पेश करना आवश्यक होगा। प्रमाण पत्र का प्रारूप सेना भर्ती कार्यालय, रांची की अधिसूचना में दिया गया है।