Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: जेल से फरार हुआ PLFI का एरिया कमांडर कृष्णा यादव, कई नक्सली वारदातों को दे चुका है अंजाम

PLFI के जोनल कमांडर कृष्णा यादव (Krishna Yadav) उर्फ सुल्तान उर्फ तूफान को रांची पुलिस ने 3 दिसंबर 2020 को गिरफ्तार किया था। वह आगजनी समेत 29 घटनाओं में शामिल था।

लातेहार: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि लातेहार के बालूमाथ थाने से PLFI का एरिया कमांडर कृष्णा यादव (Krishna Yadav) उर्फ सुल्तान फरार हो गया है। उसे रांची पुलिस ने कुछ महीने पहले ही गिरफ्तार किया था।

कृष्णा यादव रांची के चान्हो, खलारी, बुढ़मू और लातेहार के बालूमाथ-चंदवा तक सक्रिय था। बताया जा रहा है कि कृष्णा यादव को लातेहार की बालूमाथ पुलिस ने रिमांड पर लिया था। आज ही कृष्णा की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे जेल भेजा जाना था, लेकिन सुबह तकरीबन 5 बजे शौच के बहाने वह फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। उस पर आगजनी, लेवी और वसूली के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

पढ़ें इस निडर महिला IPS की कहानी, भारत के सबसे बड़े किडनी स्कैम का किया था पर्दाफाश

PLFI के जोनल कमांडर कृष्णा यादव (Krishna Yadav) उर्फ सुल्तान उर्फ तूफान को रांची पुलिस ने 3 दिसंबर 2020 को गिरफ्तार किया था। वह आगजनी समेत 29 घटनाओं में शामिल था।

कृष्णा के पास से पुलिस ने एक देसी कार्बाइन, 13 जिंदा गोली समेत कई अन्य सामान बरामद किए थे। कृष्णा यादव कई बड़े उग्रवादी कांडों में आरोपी है। हाल के दिनों में कृष्णा यादव ने चतरा जिले पिपरवार में बीते 18 अक्टूबर की रात वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।

इससे पहले कृष्णा यादव ने अपने दस्ते के साथ बीते 23 अगस्त को पिपरवार स्थित कांटाघर को बम से उड़ा दिया था।