Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: NIA को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी नक्सली सिंघराई सोरेन गिरफ्तार

NIA की जांच में ये बात सामने आई थी कि नक्सली सिंघराई सोरेन (Singharai Soren) भी इन मामलों में शामिल रहा है और इस समय फरार चल रहा है।

गिरीडीह: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच गिरीडीह में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। NIA ने कुख्यात नक्सली सिंघराई सोरेन (Singharai Soren) को गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार का इनाम है।

नक्सली सिंघराई नक्सलियों की मदद किया करता था। NIA ने उसे शुक्रवार की देर शाम उसके घर से ही गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच और कोविड जांच के बाद टीम उसे रांची ले गई है।

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सली हमला, फेंका ग्रेनेड और की फायरिंग

बता दें कि साल 2018 में जब गिरिडीह पुलिस ने डुमरी के उत्तराखंड स्थित अकबकटांड़ से 15 कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, तो उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुए थे।

इसको लेकर डुमरी थाने में मामला दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले में NIA ने टेकओवर कर लिया था और 9 मई 2018 को दोबारा केस रजिस्टर किया था।

NIA की जांच में ये बात सामने आई थी कि नक्सली सिंघराई सोरेन (Singharai Soren) भी इन मामलों में शामिल रहा है और इस समय फरार चल रहा है।

इसके बाद यह भी सामने आया कि सिंघराई प्रतिबंधित हथियार भी रखता है। इसके बाद एनआईए की टीम ने 31 अगस्त 2018 को 10 माओवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया और सिंघराई सोरेन की खोज शुरू कर दी थी।