Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: राज्य के नए DGP होंगे नीरज सिन्हा, 1987 बैच के हैं अधिकारी

नीरज सिन्हा (Neeraj Sinha) रांची के सीनियर एसपी भी रह चुके हैं। जब एमवी राव को डीजीपी का पदभार दिया गया था, तब भी नीरज सिन्हा का नाम डीजीपी के रूप में आया था। हालांकि उस समय वे डीजीपी बनते-बनते रह गए।

रांची: झारखंड में नीरज सिन्हा (Neeraj Sinha) को नया डीजीपी बनाया गया है, वह वर्तमान डीजीपी एमवी राव की जगह लेंगे। नीरज सिन्हा भारतीय पुलिस सेवा के 1987 बैच के अधिकारी हैं। गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना गुरुवार को जारी की।

इस समय नीरज सिन्हा जैप के डीजी पद पर हैं। उनके पास भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है।

बता दें कि वर्तमान डीजीपी एमवी राव 16 मार्च 2020 से झारखंड पुलिस के मुखिया पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। वह प्रभारी डीजीपी के पद पर थे। अब वह अपने मूल विभाग होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग के महासमादेष्टा के रूप में काम करते रहेंगे।

LAC पर तेजी से खाली हो रहा पैंगोंग सो का इलाका, चीन ने 2 दिन में हटाए 200 से अधिक टैंक

बता दें कि नीरज सिन्हा रांची के सीनियर एसपी भी रह चुके हैं। जब एमवी राव को डीजीपी का पदभार दिया गया था, तब भी नीरज सिन्हा का नाम डीजीपी के रूप में आया था। हालांकि उस समय वे डीजीपी बनते-बनते रह गए।

नीरज सिन्हा झारखंड कैडर में दूसरे सीनियर मोस्ट ऑफिसर हैं। इनसे सीनियर कमल नयन चौबे हैं, जो अगस्त में रिटायर हो जाएंगे। वहीं वर्तमान प्रभारी डीजीपी एमवी राव इसी साल सितंबर में रिटायर हो जाएंगे।