Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: 10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक का भंडाफोड़, नक्सली संगठन ने भगोड़ा घोषित किया

सांकेतिक तस्वीर

भाकपा माओवादी के दक्षिण जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने बयान जारी किया है। अशोक ने कहा महाराज प्रमाणिक (Maharaj Pramanik) और बैलून सरकार को जन अदालत लगाकर सजा दी जाएगी।

रांची: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक (Maharaj Pramanik) को उसके ही दस्ते के सदस्यों ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।

इस बारे में भाकपा माओवादी के दक्षिण जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने बयान जारी किया है। अशोक ने कहा कि नक्सली संगठन के विरोध में काम करने के लिए महाराज प्रमाणिक (Maharaj Pramanik) और बैलून सरकार को जन अदालत लगाकर सजा दी जाएगी।

बीजापुर: नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चे अब नहीं रहेंगे शिक्षा से दूर, फिर से खुले सालों से बंद पड़े 157 स्कूल

अशोक ने कहा कि महाराज प्रमाणिक गद्दार है। वह करोड़पति बनने की फिराक में था। वह (महाराज प्रमाणिक) संगठन का 40 लाख रुपए नकद, एक एके-47, 150 गोली, एक नाइन एमएम पिस्टल व वाकीटाकी लेकर बैलून सरदार के साथ भाग गया है।

अशोक ने बताया कि महाराज प्रमाणिक बीमारी का बहाना बना कर 2-3 बार संगठन से बाहर जा चुका है। वह पार्टी में हर बार भीतरघात करता आया है।