Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: पीएलएफआई नक्सली की निशानदेही पर बंदूक और कारतूस बरामद, बीते हफ्ते हुआ था गिरफ्तार

पीएलएफआई नक्सली (PLFI Naxalite) सुखराम तोपनो आंनदपुर थाना क्षेत्र के जोमत्री गांव का रहने वाला है। आनंदपुर पुलिस ने उसे पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था।

झारखंड (Jharkhand) के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक पीएलएफआई नक्सली (PLFI Naxalite) की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बरामद किया है। जिले की आंनदपुर पुलिस ने पीएलएफआई नक्सली संगठन के सदस्य सुखराम तोपनो उर्फ मोटा को रिमांड पर लिया था।

जिसके बाद उसकी निशानदेही पर आनंदपुर थाना क्षेत्र के जोमत्री गांव के सुखराम सिल्ली उर्फ सूरज के खेत से 24 अक्टूबर को एक दो नाली बंदूक बरामद किया गया।

बिहार: गया में PLFI का नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, इन वारदातों में था शामिल

जानकारी के अनुसार, पीएलएफआई नक्सली (PLFI Naxalite) सुखराम तोपनो आंनदपुर थाना क्षेत्र के जोमत्री गांव का रहने वाला है। आनंदपुर पुलिस ने उसे पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। 20 अक्टूबर को गिरफ्तार सुखराम को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

सुखराम की निशानदेही पर दोनाली बंदूक के साथ ही 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुखराम तोपनो पीएलएफआई नक्सलियों के लिए समान आदि पहुंचाने का काम करता था।

ये भी देखें-

वह नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने के एक मामले में पहले जेल भी गया था। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। इतना ही नहीं, वह पुलिस की रेकी करने का काम भी करता था। नक्सली के लिए लेवी वसूलने के मामले में सुखराम को बीते अगस्त में पुलिस ने उसे तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया था जब वह लेवी वसूलने की फिराक में था।