Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: पुलिस और जनता के बीच दूरी होगी कम, DGP एमवी राव शुरू करेंगे जन संवाद कार्यक्रम

डीजीपी एमवी राव (DGP MV Rao) ने कहा कि जनता की भावनाओं की कदर करें और उनके साथ आदर से पेश आएं। ऐसा करने से राज्य में पुलिस की साख बढ़ेगी और जनता का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़ेगा।

झारखंड: राज्य में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस बीच राज्य के डीजीपी एमवी राव (DGP MV Rao) ने एक नई पहल की है। राज्य की जनता में पुलिस के प्रति नजरिया बदलने के उद्देश्य से राज्य के डीजीपी एमवी राव, सारे थानों में पुलिस और पब्लिक के बीच जन संवाद कार्यक्रम शुरू करेंगे। ये कार्यक्रम फरवरी से शुरू होगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध बनाना और पुलिस के प्रति हिचकिचाहट को दूर करना है। डीजीपी एमवी राव ने आदेश पारित करते हुए सभी जिलों के पुलिस कप्तान को आदेश देते हुए कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच में फ्रेंडली व्यवहार हो, इसके लिए सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बनाएं और जनता की बात को सुनें। इसके बाद फौरन जनता की परेशानियों को दूर करें।

डीजीपी एमवी राव (DGP MV Rao) ने कहा कि जनता की भावनाओं की कदर करें और उनके साथ आदर से पेश आएं। ऐसा करने से राज्य में पुलिस की साख बढ़ेगी और जनता का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़ेगा।

छत्तीसगढ़: बस्तर और दंतेवाड़ा में बर्ड फ्लू की दस्तक, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

बता दें कि झारखंड में पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से जनता की कई समस्याओं का समाधान किया है और हर महीने लगभग 29 जन समस्याओं का हल ट्विटर के माध्यम से किया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अप्रैल 2020 से लेकर 22 दिसंबर 2020 तक कुल 7907 मामले ट्विटर के माध्यम से झारखंड पुलिस तक पहुंचे, जिसमें झारखंड पुलिस ने 7385 मामलों का समाधान किया।