Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

झारखंड: नक्‍सलियों के खिलाफ बनाई जा रही बड़ी रणनीति, उग्रवादियों की लिस्‍ट पर हो रहा काम

सांकेतिक तस्वीर

Jharkhand: झारखंड के सभी जिलों में पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन से जुड़े वैसे लोगों की जानकारी मांगी गई है, जो उनके प्रति सहानुभूति रखते हैं या एजेंट की भूमिका में हैं।

रांची: नक्सलवाद देश की एक बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए हर नक्सल प्रभावित राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों के बारे में झारखंड सरकार से जानकारी मांगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 9 प्वाइंट्स पर राज्य सरकार से जानकारी मांगी है।

इसमें झारखंड (Jharkhand) के सभी जिलों में पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन से जुड़े वैसे लोगों की जानकारी मांगी गई है, जो उनके प्रति सहानुभूति रखते हैं या एजेंट की भूमिका में हैं।

Corona Update: भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 43 हजार के पार, दिल्ली में आए 17 नए केस

इसमें पाकिस्तानी समर्थक और एजेंटों के बारे में भी पूछताछ की गई है। कुल मिलाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकने वाले प्वाइंट्स को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय पूरी तरह चौंकन्ना है।

बता दें कि आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड संवेदनशील राज्य रहा है। यहां आतंकी संगठनों के अलावा नक्सली संगठन भी सक्रिय हैं।