Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

जम्मू कश्मीर: घाटी में सामने आया नया आतंकी संगठन ‘लश्कर ए मुस्तफा’, 4 मददगारों समेत 2 आतंकी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

Lashkar e Mustafa: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। हालही में पुलिस ने एक नए आतंकी संगठन का खुलासा किया है। इस आतंकी संगठन का नाम लश्कर ए मुस्तफा है। 

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। हालही में पुलिस ने एक नए आतंकी संगठन का खुलासा किया है। इस आतंकी संगठन का नाम लश्कर ए मुस्तफा (Lashkar e Mustafa) है। इस खुलासे के साथ ही पुलिस ने अनंतनाग में एक बड़ी साजिश को भी नाकाम किया।

अनंतनाग पुलिस ने लश्कर ए मुस्तफा के 2 आतंकियों समेत 6 को गिरफ्तार किया है। इनमें से 4 आतंकियों के मददगार थे।

झारखंड: गिरिडीह पुलिस ने नक्सिलयों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, पेट्रोलिंग के दौरान जब्त किया 20 किलो विस्फोटक

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान इमरान अहमद हाजम और इरफान अहमद अहंगर के रूप में हुई है। आतंकियों के कब्जे से 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 116 गोलियां बरामद की हैं।

पूछताछ में पता लगा कि आतंकी सुरक्षाबलों के जवानों पर IED हमले की साजिश तैयार कर रहे थे।