Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

कोरोना काल में ITBP की पर्वतारोही टीम का कमाल, गंगोत्री पर पूरी की चढ़ाई

ITBP टीम के सदस्य पूरी तरह ट्रेंड थे और कोराना काल में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बता दें कि गंगोत्री को दूसरी सबसे ऊंची चोटी माना जाता है। यह चोटी उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में है।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की पर्वतारोही टीम ने कोरोना काल में एक कारनामा कर दिखाया है। इस टीम ने उत्तराखंड में गंगोत्री द्वितीय शिखर (21,615 फीट) पर चढ़ाई पूरी की है। इससे पहले इस टीम ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की लियो परगिल चोटी फतह की थी।

ITBP ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। ITBP देहरादून से टीम के कुल 9 सदस्य इस यात्रा पर निकले थे। यात्रा की शुरुआत 26 सितंबर, 2020 को दिन में की गई थी। 8 घंटे की चढ़ाई के बाद इस चढ़ाई को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस अभियान का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट दीपेन्द्र सिंह मान ने किया। इस दौरान सहायक कमांडेंट भीम सिंह टीम के डिप्टी लीडर की भूमिका में थे।

ये भी पढ़ें- Coronavirus Updates: देश में कोरोना के मामले हुए 68 लाख के पार, 24 घंटे में आए 78,524 नए केस

टीम के सदस्य पूरी तरह ट्रेंड थे और कोराना काल में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बता दें कि गंगोत्री को दूसरी सबसे ऊंची चोटी माना जाता है। यह चोटी उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में है।

ये भी देखें-