Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

17 हजार फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने जमकर खेली होली, हरियाणवी गाने पर किया डांस, देखें VIDEO

वीडियो में आईटीबीपी (ITBP) ने जवान एक दूसरे को रंग लगाते और जश्न मनाते दिख रहे हैं। जवानों ने हरियाणवी गीत ‘नौलखे ने फेल किया तेरे माथे वाला टीका’ पर जमकर डांस भी किया।

नई दिल्ली: देशभर में 29 मार्च को होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। हालांकि कोरोना की वजह से इस बार कुछ प्रतिबंध भी रहे।

देश के सैनिकों ने इस मौके पर जमकर डांस किया। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवानों ने जमकर होली मनाई। जवानों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

लद्दाख में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बलवान घाटी के पास आईटीबीपी (ITBP) के जवानों ने होली का जमकर लुफ्त उठाया और इस होली का एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Holi Bhai Dooj 2021: आज है भाई दूज, जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

इस वीडियो में आईटीबीपी (ITBP) ने जवान एक दूसरे को रंग लगाते और जश्न मनाते दिख रहे हैं। जवानों ने हरियाणवी गीत ‘नौलखे ने फेल किया तेरे माथे वाला टीका’ पर जमकर डांस भी किया।

इसके अलावा जम्मू में भी जमकर होली खेली गई। रंग बरसे भीगे चुनरवाली… अंग से अंग मिलाना… और भोजपुरी होली के गीतों पर जमकर युवा झूमे। इस बार होली पर जनता जागरुक दिखी और लोगों ने हर्बल रंगों को ज्यादा तवज्जो दी।

देखें जवानों के डांस का वीडियो-