Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

International Yoga Day 2021: आज है 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जानें 21 जून को ही क्यों मनाते हैं?

आज 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( (International Yoga Day 2021) मनाया जा रहा है। 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। शरीर को निरोग रखने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है और ये भारत ने ही पूरी दुनिया को बताया है।

International Yoga Day 2021: आज 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत तब हुई जब साल 2014 में भारत सरकार के पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंजूरी के बाद 21 जून, 2015 को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया था।

बता दें कि 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है। इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।

Coronavirus: भारत में कोरोना से राहत, 88 दिनों बाद आए सबसे कम नए केस

इस बार की योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ है। शरीर को निरोग रखने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है और ये भारत ने ही पूरी दुनिया को बताया है। योग रखे निरोग का संदेश आज पूरी दुनिया जानती है।

आज की तारीख भी खास है, आज यानी 21 जून (International Yoga Day) को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून की इस तारीख ने पिछले कुछ ही सालों में भारत के साथ ही विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है।

ये भी देखें-

आज से छह साल पहले योग को महत्वपूर्ण मानते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में आज के दिन को इतिहास में दर्ज किया गया और तब से ही हर साल इस दिवस को योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।