Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Indian Navy ने महिला अधिकारियों को लेकर किया बड़ा फैसला, उठाया ये ऐतिहासिक कदम

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह।

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह नेवी (Indian Navy) के 17 अधिकारियों के एक ग्रुप का हिस्सा हैं। इस ग्रुप में चार महिला अधिकारी थीं।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। भारतीय नौसेना ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिला अधिकारियों को महत्‍वपूर्ण तैनाती दी है। पहली बार हेलिकॉप्‍टर स्‍ट्रीम में दो महिलाओं को ‘ऑब्‍जर्वर्स’ (एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस) के रूप में चुना गया है। इससे फ्रंटलाइन जंगी जहाजों पर महिलाओं की तैनाती का रास्‍ता साफ हो गया है।

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को यह सम्‍मान हासिल होगा। ये दोनों भारत की पहली महिला एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस होंगी, जो जंगी जहाजों के डेक से काम करेंगी। नौसेना (Indian Navy) ने के लिए 17 ऑफिसर्स में से इन दो को चुना है। दोनों ‘ऑब्‍जर्वर्स’ एक खास टीम का हिस्‍सा थे।

राफेल विमान से दुश्मनों को धूल चटाएंगी IAF की महिला फाइटर पायलट, मिली है खास ट्रेनिंग

इन्‍हें एयर नेविगेशन, फ्लाइंग प्रोसीजर्स, हवाई युद्ध के दौरान की आजमाई जाने वाली तरकीबों, ऐंटी-सबमरीन वारफेयर के अलावा एवियॉनिक सिस्‍टम्‍स की भी ट्रेनिंग दी गई है। अबतक महिलाओं की एंट्री फिक्‍स्‍ड विंग एयरक्राफ्ट तक सीमित थी जो समुद्रतटों के पास ही टेकऑफ और लैंड करते थे।

बता दें कि सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह नेवी (Indian Navy) के 17 अधिकारियों के एक ग्रुप का हिस्सा हैं। इस ग्रुप में चार महिला अधिकारी थीं।

ये भी देखें-

सभी को कोच्चि में आईएनएस गरुड़ (INS Garud) पर हुए समारोह में ‘ऑब्‍जर्वर्स’ के रूप में ग्रैजुएट होने पर ‘विंग्‍स’ से सम्‍मानित किया गया था। इस समारोह में चीफ स्‍टाफ ऑफिसर (ट्रेनिंग) रियर एडमिरल ऐंटनी जॉर्ज ने सभी ऑफिसर्स को अवार्ड दिए। उन्‍होंने कहा कि यह बड़ा खास मौका है जब पहली बार महिलाएं हेलिकॉप्‍टर ऑपरेशंस में ट्रेन्‍ड होकर जंगी जहाजों पर तैनात होने जा रही हैं।