Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

National Ice Hockey Championship: इंडियन आर्मी ने मारी बाजी, ITBP को हराया

Indian Army Red Ice hockey टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। टीम की लद्दाख स्काउट रेजिमेंट ने नौंवा नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशीप (National Ice Hockey Championship) जीत लिया है। टीम ने ITBP को बीते शुक्रवार को कड़े मुकाबले में हराया है।

इंडियन आर्मी की रेड टीम ने ITBP टीम को हराकर National Ice Hockey Championship पर कब्जा किया। Photo Credit: @ITBP_official

मैच के दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। मैच के दौरान कही भी ऐसा नहीं लग रहा था कि कोई भी टीम कमजोर पड़ रही हो। कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले इस मुकाबले में इंडियन आर्मी की टीम ने आईटीबीपी को 6-5 से हराया।

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। इनमें महाराष्ट्र, हरियाणा, लद्दाख, चंडीगढ़, आईटीबीपी और आर्मी ने हिस्सा लिया था। इस मैच का आयोजन Ice Hockey Association OF India (IHAI) ने किया था।

इस मुकाबले में ‘ARMY BLUE’ टीम ने भी बेहतरीन खेल दिखाया है। इस टीम ने ब्रोन्ज मेडल अपने नाम किया है।

पढ़ें: ‘रोमियो हेलीकॉप्टर्स’- दुश्मनों का काल

क्या है आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ?: पिछले कुछ सालों में भारत ने आइस हॉकी खेल में बहुत बढ़िया खेल दिखाया है। भारत में ये खेल अपने शुरुआती चरण में है लेकिन हिमालय के इलाकों में यह ऐसा खेल, वहां का रहने वाला हर आदमी, औरत और बच्चें सालों से खेलते आ रहे हैं।

आइस हॉकी दुनिया में तेजी से बढ़ता एक ऐसा खेल है जिसमें युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। दि इंटरनेशनल आइस हॉकी फेडरेशन (IIHF)और आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) दोनों मिलकर इस खेल को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे की नौजवानों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाए। भारत ‘चैलेंज कप ऑफ एशिया’ में 2009 से भाग ले रही है।

<

p style=”text-align: justify;”>राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2020 का आयोजन लद्दाख के लेह में सम्मपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय आइस हॉकी संघ (IHAI) द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन लेह के करजू आइस हॉकी रिंक में किया जा रहा है।