Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Indian Armed Forces Flag Day 2020: पीएम मोदी ने सेनाओं की वीरता को किया सलाम, जानें क्यों मनाते हैं ये दिन

Indian Armed Forces Flag Day 2020: भारत साल 1949 से 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Indian Armed Forces Flag Day) के रूप में मनाता आ रहा है।

आज यानी 7 दिसंबर को भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2020 (Indian Armed Forces Flag Day 2020) है। इस दिन को देश के सम्मान की रक्षा के लिए सीमाओं पर बहादुरी से लड़ाई लड़ने वाले जवानों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मुख्य रूप से सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए है।

यह दिवस युद्ध में शहीदों और घायल सैनिकों के पुनर्वास के लिए मनाया जाता है। यह युद्ध में घायल उन सैनिकों, वीर नारियों और शहीदों के परिवारों की देखभाल करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है।

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 32,981 नए केस, राजधानी दिल्ली में 69 मरीजों की मौत

सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं- भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना इस दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं। बता दें कि भारत साल 1949 से 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Indian Armed Forces Flag Day) के रूप में मनाता आ रहा है। इस दिन भारतीय सेना अपने बहादुर जवानों के कल्याण के लिए भारत की जनता से धन संग्रह करती है।

भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2020 (Indian Armed Forces Flag Day 2020) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं की वीरता को सलाम किया।

गुरिल्ला आर्मी सप्ताह मनाने के लिए सुरक्षित गांव तलाश रहे नक्सली, सुरक्षाबल अलर्ट

प्रधानमंत्री ने जवानों की वीरता को सलाम करते हुए ट्वीट किया, “सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। भारत को उनकी वीरता भी सेवा और निस्वार्थ बलिदान पर गर्व है। हमारी सेनाओं के कल्याण में योगदान दें। यह कार्य हमारे कई बहादुर कर्मियों और उनके परिवारों की मदद करेगा।”

रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी ट्वीट कर वीर जवानों को सलाम किया है। उन्होंने लिखा, “सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मैं भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और सेवा को सलाम करता हूं। यह दिन हमें पूर्व सैनिकों, युद्ध में घायल हुए सैनिकों और उन लोगों के परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए हमारे महान कर्तव्य की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी।”

गौरतलब है कि 28 अगस्त, 1949 को भारत के तत्कालीन रक्षा मंत्री के अधीन एक कमिटी गठित की गई थी। इस कमिटी ने फैसला लिया था कि झंडा दिवस हर साल 7 दिसंबर को मनाया जाएगा। भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Indian Armed Forces Flag Day) मनाने के पीछे की सोच यह थी कि नागरिकों को छोटे झंडे वितरित किए जाएं और बदले में सैनिकों के लिए डोनेशन इकट्ठा किया जाए।