Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

भारत और पाकिस्तान के बीच फिर शुरू होगा ट्रेड, करीब 2 सालों से लगा था बैन

पुलवामा हमले (Pulwama Attack) के बाद से पाकिस्तान से आने वाली सभी वस्तुओं पर 200 प्रतिशत ड्यूटी लगा दी थी। जिसके चलते दोनों देशों के बीच व्यापार (India Pakistan Trade) लगभग ठप हो गया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार (India Pakistan Trade) फिर से शुरू होगा। दरअसल, पाकिस्तान की आर्थिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट ने भारत के साथ ट्रेड को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान ने करीब दो साल बाद भारत से कपास, धागा और चीनी आयात से रोक हटा ली है। पाकिस्तान की इकॉनमिक कोऑर्डिनेशन काउंसिल (ECC) ने 31 मार्च को भारत से कपास और धागे के आयात को मंजूरी दे दी है।

वहीं, प्राइवेट सेक्टर को 5 लाख टन चीनी आयात की भी छूट दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि घरेलू बाजार में बढ़ती कीमतों को देखते हुए पाकिस्तान को अपना फैसला बदलना पड़ा है। पाकिस्तान में लोग भारतीय कपास और चीनी की मांग कर रहे हैं, क्योंकि यह उन्हें कम कीमत में मिल जाती है। दूसरे देशों से होने वाली आपूर्ति के मुकाबले भारतीय उत्पाद सस्ते हैं।

Jharkhand: पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती करने में रोड़ा अटका रहे नक्सली, सता रहा ये डर

भारत दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक है तो चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत को निर्यात करके जहां सरप्लस खपाने में मदद मिलेगी तो पाकिस्तान में रमजान से पहले चीनी की कीमतें कम हो जाएंगी। इससे पहले मई, 2020 में पाकिस्तान ने भारत से आयात होने वाली दवाइयों और रॉ मैटेरियल पर लगे प्रतिबंध को भी हटा लिया था।

बता दें कि साल 2019 में अगस्त में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ ट्रेड बंद कर दिया था। भारत ने भी पुलवामा हमले (Pulwama Attack) के बाद से पाकिस्तान से आने वाली सभी वस्तुओं पर 200 प्रतिशत ड्यूटी लगा दी थी। जिसके चलते दोनों देशों के बीच व्यापार (India Pakistan Trade) लगभग ठप हो गया था।

ये भी देखें-

पाकिस्तान ने भारत से आयात को मंजूरी ऐसे समय पर दी है जब दोनों देशों के रिश्तों में पिछले कुछ समय से सुधार के संकेत मिल रहे हैं। दोनों देशों के बीच पिछले महीने संघर्षविराम को लागू करने पर सहमित बनी तो दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त बयान जारी किया।