Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

दिल्ली: शकरपुर इलाके से 5 आतंकी गिरफ्तार, इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन से जुड़े हैं तार

सांकेतिक तस्वीर।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए पंजाब के आतंकियों (Terrorists) का नाम गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह है। ये दोनों पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के आतंकियों की पहचान अयूब पठान, शब्बीर और रियाज के रूप में हुई है।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शकरपुर इलाके से 5 आतंकियों (Terrorists) को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 आतंकी पंजाब और 3 आतंकी कश्मीर के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े हैं।

इन आतंकियों को पकड़ने के लिए लंबे समय से ऑपरेशन चलाया जा रहा था। कहा जा रहा है कि पकड़े गए आतंकी तरनतारन में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या में शामिल थे।

बता दें कि बलविंदर सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी थी। लेकिन तरनतारन में उनकी हत्या कर दी गई थी। फिलहाल, गिरफ्तार आतंकियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 32,981 नए केस, राजधानी दिल्ली में 69 मरीजों की मौत

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए पंजाब के आतंकियों का नाम गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह है। ये दोनों पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के आतंकियों की पहचान अयूब पठान, शब्बीर और रियाज के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इन लोगों का इस्तेमाल पाकिस्तान खुफिया एजेंसी द्वारा भारत में आतंक फैलाने और ड्रग तस्करी के लिए किया जाता है।