Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

छत्तीसगढ़: 100 से ज्यादा ग्रामीणों को लेकर प्रदर्शन करने सिलगेर जा रहा नक्सली गिरफ्तार, जांच में मिला कोरोना पॉजिटिव

पकड़े गए नक्सली (Naxalites) की पहचान CNM सदस्य गंगा राम मंडावी के रूप में हुई है। वह ग्रामीणों पर प्रेशर बनाकर उन्हें सिलगेर ले जा रहा था। जांच में ये नक्सली कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और वह आंध्र प्रदेश से लौटा था।

सिलगेर: छत्तीसगढ़ के सिलगेर में ग्रामीणों की तरफ से लगातार पुलिस कैंप का विरोध किया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को दंतेवाड़ा पुलिस ने एक ऐसे नक्सली (Naxalites) को गिरफ्तार किया है, जो 100 से ज्यादा ग्रामीणों को सिलगेर लेकर जा रहा था।

दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने ये दावा किया है कि नेताओं ने भी नक्सलियों के दबाव में रैली में शामिल होने की बात मानी है।

Coronavirus: बीते 24 घंटे में भारत में आए 92,596 नए केस, दिल्ली में 41 मरीजों की मौत

वहीं पकड़े गए नक्सली की पहचान CNM सदस्य गंगा राम मंडावी के रूप में हुई है। वह ग्रामीणों पर प्रेशर बनाकर उन्हें सिलगेर ले जा रहा था। जांच में ये नक्सली कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और वह आंध्र प्रदेश से लौटा था।

फिलहाल उसे उपचार के लिए गीदम के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंतेवाड़ा के SP ने बताया कि पकड़े गए नक्सली की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नक्सली बाकी ग्रामीणों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।