Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

By Polls: 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर दिखाई दे रहा BJP का दबदबा, आज आएंगे परिणाम

सांकेतिक तस्वीर।

गुजरात में अभी तक के रुझानों के ​मुताबिक बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। गुजरात की 8 सीटों पर हुए उपचुनाव (By Polls) में सभी 8 सीटों पर बीजेपी की बढ़त दिखाई दे रही है।

देश के 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव (By Polls) में बीजेपी (BJP) का दबदबा दिखाई दे रहा है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के साथ-साथ 11 राज्यों की कुल 58 विधानसभा सीटों और बिहार की एक संसदीय सीट वाल्मीकि नगर में हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी 10 नवंबर को आ रहे हैं। इन नतीजों के साथ ही देश और कई राज्यों की राजनीति की दशा और दिशा तय हो सकेगी।

जिन 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए हैं। उनमें मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की 8, उत्तर प्रदेश की 7, मणिपुर की 4, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नागालैंड की 2-2 सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की 1-1 सीट पर भी उपचुनाव हुए हैं।

UP Bypolls 2020: सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में BJP ने बनाई बढ़त

दरअसल, मणिपुर में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By Polls) की घोषणा की गई थी, लेकिन सिंघाट सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी जिनसुआनहाऊ जोऊ को 23 अक्टूबर को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया था, जब उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था।

मध्य प्रदेश और यूपी में BJP आगे है। इसके अलावा, गुजरात में अभी तक के रुझानों के ​मुताबिक बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। गुजरात की 8 सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी 8 सीटों पर बीजेपी की बढ़त दिखाई दे रही है। यहां पर कांग्रेस और अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है।

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ में तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

झारखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (By Polls) के रुझान में भी बीजेपी आगे है। अभी तक के रुझानों के मुता​बिक बीजेपी यहां की दोनों ही सीटों पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

ये भी देखें-

कर्नाटक की दो सीटों पर हुए उपचुनाव (By Polls) में बीजेपी का दबदबा देखा जा सकता है। कर्नाटक की दोनों सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही, बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के नतीजे भी आज आएंगे। यहां पर 7 नवंबर को उपचुनाव हुए हैं। यह सीट JDU सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन से खाली हुई थी।