Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए BSF के हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, बर्फीली चोटी पर कर रहे थे ड्यूटी

सतीश कुमार (Satish Kumar) 47 साल के थे और साल 1993 में 12वीं पास करने के बाद सिपाही के तौर पर BSF में भर्ती हुए थे। 1994 में उनकी शादी हो गई थी। इस समय वह जम्मू कश्मीर में पोस्टेड थे और 4 सिपाहियों के साथ बर्फीली चोटी पर ड्यूटी कर रहे थे। 

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में तैनात BSF के हेड कांस्टेबल सतीश कुमार (Satish Kumar) शहीद हो गए। ड्यूटी के वक्त बर्फीले तूफान में फंसने की वजह से उनका निधन हो गया।

हेड कांस्टेबल सतीश कुमार (Satish Kumar)  मूल रूप से हरियाणा के हिसार के जामनी खेड़ा गांव के रहने वाले थे। उनका पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

सतीश कुमार 47 साल के थे और साल 1993 में 12वीं पास करने के बाद सिपाही के तौर पर BSF में भर्ती हुए थे। 1994 में उनकी शादी हो गई थी।

दिल्ली: AIIMS में रक्तदान करने पहुंचे सैकड़ों जवान, CRPF डायरेक्टर एपी माहेश्वरी ने भी लिया हिस्सा

इस समय वह जम्मू कश्मीर में पोस्टेड थे और 4 सिपाहियों के साथ बर्फीली चोटी पर ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी के बाद वह चोटी से नीचे उतर रहे थे, इसी दौरान वह बर्फीले तूफान का शिकार बन गए।

हालांकि चारों सिपाहियों को ढूंढा गया और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान सतीश कुमार का निधन हो गया।

शहीद सतीश के घर में उनकी पत्नी सुनीता, बेटी ऋतु और बेटा रितिक है। पत्नी गृहणी हैं, बेटी ने BA की पढ़ाई पूरी की है और बेटा अभी 12वीं क्लास में पढ़ता है।